
क्या नौकरी में खूब दिक्कतें आ रही है? बॉस से परेशान हो गए हैं? सालों से आपकी मनचाही ग्रोथ नहीं हो रही है? अगर आप इन चीजों का सामना कर रहे हैं तो वास्तु का एक छोटा सा उपाय आपकी मुश्किलें दूर कर सकता है। इस उपाय में आपको कुछ हरी इलायची की जरूरत पड़ेगी। जानिए आखिर इस उपाय को कैसे करना है और इसके और क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

2/8वास्तु शास्त्र में हरी इलायची को शुभ माना गया है। मान्यता है कि रात में इसे तकिए के नीचे रखकर सोने से जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और कई परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप ही कम होने लगती हैं।

3/8ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इलायची का संबंध बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता है कि इलायची वाले उपाय से बुद्धि तेज होती है। वहीं फैसले लेने की क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही करियर में खूब ग्रोथ भी होने लगती है।

4/8वास्तुशास्त्र में बुध ग्रह को बिजनेस और बुद्धि के कारक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में मान्यता है है कि इस उपाय से नौकरी में ग्रोथ मिलती है। नए मौके भी मिलने शुरू हो जाते हैं। वहीं व्यक्ति अपनी जिंदगी में बेहतर फैसले लेने लगता है। अगर नौकरी में काम अटक रहे हैं या फिर बॉस से किसी वजह से परेशान हैं तो ये उपाय आपको लाभ दे सकता है।

5/8अगर पैसों की तंगी से परेशान हो चुके हैं या फिर फिजूलखर्ची के चलते कंगाली के रास्ते पर आने वाले हैं तो भी ये उपाय आपको राहत पहुंचा सकता है। वास्तु मान्यता है कि तकिए के नीचे इलायची रखकर सोने से पैसों से संबंधित दिक्कतें दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाती है।

6/8वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर नियमित रूप से इलायची को तकिए के नीचे रखकर सोने से मन शांत रहने लगता है। साथ ही इससे नेगेटिवि एनर्जी का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि इससे डरावने सपने भी नहीं आते हैं।

7/8इलायची की खुशबू मन को सुकून देने वाली मानी जाती है। इससे तनाव कम होने की भी मान्यता है। ऐसे में नींद अच्छी आती है। जिन लोगों को ओवरथिंकिंग की दिक्कत है वो भी इस उपाय को कर सकते हैं।

8/8वास्तु मान्यता के अनुसार सुबह तकिए के नीचे रखी इलायची को हटा दें। इसे रोज बदलें। दोबारा इसे इस्तेमाल में नहीं लाना है। आप चाहे तो इसे किसी पौधे की मिट्टी में दबा सकते हैं। या फिर किसी बहते हुए पानी में इसे प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि इसे खाने से बचना है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
