वास्तु शास्त्र: वर्क फ्रॉम होम करते वक्त कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 6 गलतियां? आसपास ना रखें ये चीज

वर्क फ्रॉम होम करते वक्त वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो इससे काम प्रभावित होता है। ऐसे में चिड़चिड़ापन होगा और चीजें खराब होती जाएंगी। जानें WFH से जुड़े वास्तु के कुछ नियमों के बारे में-

Garima SinghApr 14, 2026 12:31 pm IST
1/7

वर्क फ्रॉम होम में ना करें ये गलतियां

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कुछ विशेष बातों का ध्यान देना जरूरी है। अक्सर ये कहा जाता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस सही होना चाहिए। ऐसे में अगर घर से की काम होने लगे तो कुछ चीजों को नजरअंदाज को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर वर्क फ्रॉम होम करते समय हमें वास्तु से जुड़ी किन चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि आखिर इस दौरान किन गलतियों से हमें बचना है?

2/7

गलत दिशा में ना बैठें

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें की आप सही दिशा में बैठकर काम कर रहे हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर ही मुंह करके काम करना चाहिए। वास्तु की दुनिया में इसे ईशान कोण भी कहा जाता है। अगर गलत दिशा में बैठकर काम किया जाए तो काम में मन नहीं लगेगा और रुकावटें भी आ सकती हैं।

3/7

डेस्क पर ना रखें गंदगी

आप घर पर रहकर जहां भी बैठकर काम कर रहे हैं कोशिश करें कि आसपास सब साफ हो। अगर आपके काम वाली डेस्क साफ होगी तो चीजें सही होंगी और फोकस भी बढ़ेगा। वहीं अगर डेस्क पर सब फैला हुआ होगा तो आपका मन भी इसी तरह उलझा रहेगा। काम करने वाली जगह को साफ रखिए और सब कुछ यहां पर सफाई से व्यस्थित करने की कोशिश करें।

4/7

बेड पर बैठकर ना करें काम

वर्क फ्रॉम होम के दौरान ये भी ध्यान रखें कि आप बैठें कहां पर हैं? अगर आप बेड पर बैठकर काम करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। वास्तु के अनुसार बेड पर बैठकर काम करना सही नहीं है। दरअसल बेड आराम करने के लिए हैं। ऐसे में यहां की एनर्जी आपको फुर्तीली तो नहीं होने देगी। आम तौर पर लोग बेड पर छोटी लैपटॉप टेबल लगाकर काम करते हैं लेकिन ये सही तरीका नहीं है। माना जाता है कि इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और आगे बढ़ने के मौके भी रुकने लगते हैं।

5/7

आसपास ना रखें ऐसी चीजें

वर्क फ्रॉम होम के दौरान अगर आप ऐसी जगह बैठकर काम कर रहे हैं जहां पर नेगेटिविटी फैलाने वाली चीजें आसपास हैं तो सतर्क हो जाएं। वास्तु के अनुसार काम करने वाली जगह पर कोई भी टूटी हुई चीज नहीं होना चाहिए। खासतौर पर आसपास कोई भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं होना चाहिए। ऐसी चीजें हमारे आसपास नेगेटिव माहौल क्रिएट करती हैं। जब भी आप काम करें तो इन्हें आसपास ना रहने दें।

6/7

अंधेरी जगह पर ना करें काम

आजकल कई लोग कम रोशनी में काम करना पसंद करते हैं। कहने के लिए Aesthetic लग सकता है लेकिन इसकी डल एनर्जी हमें और हमारे काम को प्रभावित कर सकती है। ऐसा करने से मन भारी लगेगा और इससे परफॉर्मेंस भी खराब होगी। इतना ध्यान रखें कि वास्तु में भी कहा गया है कि जहां पर काम से संबंधित चीजें हो वहां अच्छी लाइट होना जरूरी है।

7/7

सूखा पौधे को हटा रखें आसपास हरियाली

कई बार ऐसा होता है कि आसपास कोई पौधा सूख भी जाए तो लोग उसे हटाते नहीं है। ऐसा करना गलत है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम पर हो या फिर ऑफिस से काम कर रहे हो। आसपास से ऐसा पौधा हटाकर हरा-भरा पौधा ही रखें। सूखा पौधा जिंदगी में नेगेटिविटी ले आता है।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: वर्क फ्रॉम होम करते वक्त कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 6 गलतियां? आसपास ना रखें ये चीज