
घोड़े गति, शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक हैं, जबकि संख्या सात को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर टांगने के नियम और जगह के बारे में बताया गया है। अगर सात घोड़ों की फोटो का घर में लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखें। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से।

2/8वास्तु के अनुसार, दौड़ते हुए सात घोड़े जीवन में गति और प्रगति लाते हैं। घर में ऐसी फोटो लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक प्रवाह बढ़ जाता है। यह पेंटिंग विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो करियर, व्यापार या आर्थिक स्थिति में उन्नति चाहते हैं। घोड़ों की दौड़ प्रतीक है कि जीवन में रुकावटें दूर हों और सफलता तेजी से आए।

3/8पेंटिंग या फोटो खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखें। घोड़ों के चेहरे शांत और सौम्य हों, आक्रामक ना हों। आक्रामक घोड़े नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं। सफेद रंग के घोड़े सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि सफेद रंग शांति, शुद्धता और सफलता का प्रतीक है। बैकग्राउंड साफ और शांतिपूर्ण हो, जैसा समुद्र, खुले मैदान या सूर्योदय का समय। तूफान, धूल या उथल-पुथल वाला बैकग्राउंड कभी ना चुनें, क्योंकि यह घर में अशांति ला सकता है।

4/8वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की पेंटिंग के लिए दक्षिण दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। दक्षिण दिशा सफलता और प्रसिद्धि से जुड़ी है। अगर दक्षिण की दीवार उपलब्ध ना हो, तो उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। उत्तर दिशा धन और समृद्धि लाती है, जबकि पूर्व दिशा नई शुरुआत और करियर ग्रोथ के लिए अच्छी है। ऑफिस में दक्षिण या पूर्व दीवार पर लगाने से व्यापार में तरक्की होती है। घोड़ों को घर की ओर दौड़ते हुए दिखाना चाहिए, बाहर की ओर नहीं।

5/8गलत जगह लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भूलकर भी इसे बाथरूम, टॉयलेट या उनकी दीवार के सामने न लगाएं। रसोईघर और पूजा घर में भी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि पूजा स्थल शांत ऊर्जा का केंद्र है जबकि घोड़े गति की ऊर्जा लाते हैं। बेडरूम में लगाने से बेचैनी बढ़ सकती है। मुख्य द्वार के सामने या बंद गली जैसी दीवार पर भी ना लगाएं।

6/8सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, फिजूलखर्ची कम होती है और नए अवसर आते हैं। करियर में तरक्की मिलती है, गृह क्लेश कम होता है और परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहता है।

7/8पेंटिंग को साफ और अच्छी रोशनी वाली जगह पर लगाएं। धूल ना जमा होने दें। अगर लाल रंग के घोड़े हों, तो वे मंगल ग्रह को प्रभावित कर आत्मसम्मान बढ़ा सकते हैं। नियमित रूप से पेंटिंग की सफाई करें और सकारात्मक भाव रखें। वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही लगाएं, तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।

8/8दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग वास्तु का एक शक्तिशाली उपाय है, जो घर में सुख, समृद्धि और प्रगति ला सकती है। सही फोटो चुनकर और उचित दिशा में लगाकर आप इसके पूर्ण फायदे उठा सकते हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
