Vastu Shastra: पर्स में रखी हुई ये 5 चीजें खींचती हैं डार्क एनर्जी, तुरंत निकालें बाहर

Vastu Shastra PurseTips: वास्तु के अनुसार पर्स में रखी कुछ चीजें पैसों की तंगी और बेवजह खर्च का कारण बन सकती हैं। जानिए किन 5 चीजों को तुरंत वॉलेट से बाहर कर देना चाहिए।

Garima SinghJun 25, 2026 03:37 pm IST
1/7

पर्स या वॉलेट में ना रखें ये चीजें

वास्तुशास्त्र के अनुसार पर्स या वॉलेट में सिर्फ पैसे नहीं रखते हैं बल्कि ये पैसों से जुड़ी एनर्जी का भी प्रतीक होता है। अगर आप पर्स में गलत चीजें रखेंगे तो पैसों की तंगी और फालतू के खर्चे बढ़ने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं कि पर्स में ऐसी कौन सी 5 चीजें हमें रखने से बचना चाहिए जो डार्क एनर्जी को खींचती हैं।

2/7

पुराने बिल

पर्स में कभी भी पुराने शॉपिंग बिल या फिर किसी भी चीज की रसीद को ना रखें। इससे पर्स फालतू में भरता है और वास्तु मान्यता है कि इससे फालतू के खर्चे बढ़ने लगते हैं। जरूरी बिल को अलग कहीं दूसरी जगह रखें और फालतू के बिल्स फेंक दें।

3/7

फटे-पुराने नोट

अगर आपके पर्स में कोई कटा-फटा टेप लगा नोट है तो उसे हदा दें या बदलवा दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसे नोट बरकत नहीं आने देते हैं। कोशिश करें कि पर्स में हमेशा साफ और सही नोट हो।

4/7

पूर्वजों की तस्वीर

पूर्वजों की तस्वीर को आप घर में रख लें लेकिन इसे पर्स में रखना सही नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीरों को आप घर में किसी साफ-सुथरी जगह पर रखें। वास्तु के अनुसार इसे पर्स में रखना सही नहीं होता है।

5/7

उधार के हिसाब वाला नोट

अगर किसी से पैसे का लेनदेन किया है तो इसके नोट को पर्स में लेकर ना घूमें। माना जाता है कि इससे पैसों से जुड़ी दिक्कत कभी भी खत्म नहीं होती है। ऐसे कागज या नोट्स को किसी फालइ में रख दें।

6/7

नुकीली चीजें

पर्स में कभी भी पुरानी चाबी, ब्लेड या फिर कोई भी नुकीली चीज ना रखें। ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यता है कि इससे पैसों का फ्लो रुक जाता है। पर्स में बस जरूरी चीजें ही रखें।

7/7

पर्स में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के हिसाब से पर्स में आप साफ नोट रखें। इसके साथ जरूरी कार्ड्स रखें। थोड़ा सा चावल और चांदी का एक सिक्का रखने से बरकत आएगी। इसके अलावा आप पर्स में हरी वाली इलायची भी रख सकते हैं। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Shastra: पर्स में रखी हुई ये 5 चीजें खींचती हैं डार्क एनर्जी, तुरंत निकालें बाहर