
वास्तु और ज्याोतिष शास्त्र में माना जाता है कि पर्स का रंग काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर सही रंग चुना जाए तो पर्स पैसे की स्थिति को सही कर सकता है। मान्यता है कि कुछ रंग के पर्स खर्चे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए आखिर किस रंग का पर्स हमें पास रखना चाहिए?

2/7वास्तु शास्त्र के हिसाब से लाल रंग का पर्स बरकत लाता है। लाल रंग को सबसे ज्यादा एनर्जेटिक मानते हैं। इस रंग का पर्स नए मौकों को अट्रैक्ट करता है। अगर किसी के अटके हुए पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं तो उन्हें इस रंग का पर्स जरूर पास रखना चाहिए।

3/7शास्त्र में हरे रंग को बुध ग्रह से जोड़कर देखते हैं। अगर इस रंग का पर्स रखा जाए तो माना जाता है कि इससे करियर और बिजनेस में खूब लाभ होता है। साथ ही इस रंग के पर्स की वजह से पैसों की स्थिति में स्टेबिलिटी आती है।

4/7वास्तु शास्त्र में नीले रंग को जल तत्व से जुड़ा हुआ मानते हैं। मान्यता है कि अगर पास में नीले रंग का पर्स हो तो इससे पैसों से जुड़ी दिक्कत धीरे-धीरे दूर होने लगती है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि इस रंग के पर्स को पास रखने से कर्जे जैसी स्थिति भी धीरे-धीरे संभल जाती है।

5/7शास्त्र में पीले रंग को गुरु और विष्णु जी से जुड़ा हुआ मानते हैं। ऐसे में मान्यता है कि ऐसा पर्स पास हो तो धन-संपत्ति की कोई भी दिक्कत नहीं आती है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

6/7वास्तु शास्त्र के अनुसार भूरे रंग को पृथ्वी तत्व से जोड़कर देखा जाता है। अगर इस रंग का पर्स पास रखा जाए तो ये फाइनेंशियल स्टेबिलिटी लेकर आता है। जिन लोगों से बचत नहीं हो पाती है उनके लिए ये पर्स लकी साबित हो सकता है।

7/7वास्तु शास्त्र में काले रंग को शनि से जुड़ा मानते हैं। साथ ही इसका संबंध राहु से भी जोड़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस रंग के पर्स को रखने से पैसा सुरक्षित रहता है और फालतू खर्चा रुकता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
