1/7कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी व्यक्ति के जीवन की परेशानियां खत्म नहीं होती हैं। कभी शारीरिक, कभी आर्थिक और कभी मानसिक परेशानियां सामने आती रहती हैं। जीवन में तमाम समस्याओं का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आती हैं। वास्तु शास्त्र में जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को नियमित रूप से करने से जीवन में खुशहाली व आर्थिक उन्नति आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें जीवन के संकटों को दूर करने के लिए वास्तु के ये सरल उपाय।

वास्तु के अनुसार, शनिवार को किसी शिव मंदिर में शिवलिंग पर लौंग चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

वास्तु के अनुसार, हर पूर्णमासी पर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए तथा चंद्रमा को कच्चा दूध का अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और अटके हुए काम पूर्ण होते हैं।

वास्तु के अनुसार, जीवन की परेशानी को दूर करने के लिए हर शाम को किसी मंदिर में घी का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु के अनुसार, जीवन में शुभता पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी को घी या चमेली का तेल एवं सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए। अगर चोला नहीं चढ़ा सकते तो फिर हनुमान जी को घी या चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, घर में पान के पत्तों से रोजाना उत्तर दिशा में थोड़ा गंगा जल छिड़कना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
