Vastu: घर की मंदिर में है ये 5 चीजें, तो कंगाली की बन सकती है वजह, तुरंत करें बाहर

लोग घरों में मंदिर बनवाते हैं और वहां दिन रात पूजा-अर्चना करते हैं। वास्तु के मुताबिक मंदिर में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें रखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें नहीं रखना चाहिए। इससे पूजा-पाठ का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। चलिए इन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

Dheeraj PalJan 14, 2026 12:01 pm IST
1/7

टूटी या खंडित मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी देवी-देवता की मूर्ति टूटी हुई है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि खंडित मूर्ति को घर के मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता।

2/7

खंडित मूर्तियां

अब सवाल ये आता है कि टूटी या खंडित मूर्तियों का क्या करें। तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आप टूटी मूर्ति को किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं। आप चाहें तो इसे पवित्र नदी में विसर्जित भी कर सकते हैं।

3/7

नुकीली वस्तुएं

पूजा घर बेहद पवित्र और शांति वाला स्थान माना जाता है। लेकिन कई बार लोग गलती से वहां नुकीली चीजें रख देते हैं। वास्तु के अनुसार नुकीली वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि घर में झगड़े और तनाव का कारण बनती हैं। इसलिए ऐसी चीजों को पूजा घर या उसके आस-पास कभी नहीं रखना चाहिए।

4/7

गंदे कपड़े या झाड़ू

कई लोग सफाई के दौरान मंदिर के पास कपड़े या झाड़ू रख देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए क्योंकि ये जगह देवी-देवताओं का निवास मानी जाती है। इससे घर में अशांति आती है।

5/7

माचिस और जली तिल्ली

वास्तु के अनुसार माचिस या जली हुई तिल्ली नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए इसे पूजा स्थान से हमेशा दूर रखना चाहिए।

6/7

एक से ज्यादा शंख न रखें

पूजा घर में शंख रखना बेहद शुभ होता है। साथ ही इसकी ध्वनि से पूरे घर का माहौल शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी फैलाती है। लेकिन ध्यान रहे कि घर के मंदिर में एक से ज्यादा शंख रखना अशुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। इसलिए केवल एक ही शंख मंदिर में रखें और उसे नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu: घर की मंदिर में है ये 5 चीजें, तो कंगाली की बन सकती है वजह, तुरंत करें बाहर