
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कुछ चीजों को रखना काफी अशुभ माना जाता है। अपने घर की खुशियां और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो आज ही अपने बाथरूम में मौजूद इन चीजों को बाहर निकाल फेंके। ऐसा न करने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष का भी निर्माण होता है।

2/7बाथरूम ही नहीं घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना या लगाना चाहिए। टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनता है।

3/7बाथरूम में पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, बाथरूम ही नहीं घर के किसी भी कोने में सूखे हुए पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।

4/7बाथरूम में खराब नल वास्तु दोष का कारण बनता है। अगर आपके बाथरूम में हर समय नल से पानी टपकता रहता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

5/7कई लोग अपने बाथरूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, बाथरूम में टूटी- फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में कलह- क्लेश का माहौल बनता है।

6/7कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में या फिर आलस के चक्कर में बाथरूम में गीले कपड़े या गंदे कपड़े इकट्ठा करके रखते हैं। आपकी ये गलती वास्तु दोष के साथ-साथ सूर्य दोष का कारण भी बन सकती है।

7/7बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। खासतौर पर सुबह उठने के बाद खाली बाल्टी देखने से आपकी जेब भी खाली हो सकती है। इसलिए बाल्टी में थोड़ा बहुत पानी भरकर जरूर रखें। वहीं, बाथरूम में टूटी-फूटी बाल्टी रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
