
वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई शास्त्र में भी वास्तु दोष से जुड़ी कई दिक्कतों का सोल्यूशन बताया गया है। अपने घर में सुख-संपदा में वृद्धि करने के लिए फेंग शुई शास्त्र में बताए गए कुछ टिप्स को आप फॉलो करें।

2/7मनी प्लांट घर के लिए बेहद ही लकी माना जाता है। पूरब या उत्तर की दिशा में मनी प्लांट लगाने से फाइनेंशियल समस्याएं दूर होती हैं। घर में मनी प्लांट लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3/7अगर आपको अपने आर्थिक जीवन में दिक्कतों का सामना पड़ रहा है तो आज ही फेंगशुई का कछुआ घर लाएं। फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है साथ ही समाज में पद प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

4/7फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की बरकत बनी रहती है।

5/7फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में पानी का फव्वारा रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें फव्वारे का पानी साफ व बेहता रहे। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर हो सकती है। इसे उत्तर दिशा में रखें।

6/7फेंगशुई विद्या के मुताबिक घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद लकी माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर की खुशियां बरकरार रहती हैं। वहीं, लाफिंग बुद्धा को ज्यादातर मेन डोर के सामने रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

7/7अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो अपने घर में फिश एक्वेरियम लाएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
