वास्तु टिप्स : टूटे हुए बालों को कहां फेंकना चाहिए? जानें कूड़ेदान में डालने के 4 नुकसान

Hair Disposal Vastu Tips: क्या आप अपने टूटे हुए बालों को कूड़ेदान में डाल देते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जिंदगी में कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। 

Garima SinghOct 02, 2026 04:52 pm IST
Follow us on Google News
1/7

कूड़ेदान में ना फेंके टूटे बाल

लोग अक्सर टूटे हुए बालों को बिना सोचे-समझे ही कूड़ेदान में फेंक देते हैं और वास्तुशास्त्र में इस आदत को गलत बताया गया है। कंघी करने के बाद टूटे हुए बालों को ऐसे कूड़ेदान में डालना वास्तु और ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। दरअसल बालों का संबंध सीधे तौर पर हमारी एनर्जी से होता है। ऐसे में इसे गलत जगह डालने से ये बुरी तरह से हम पर ही असर डालता है। जानें कूड़ेदान में बाल फेंकने से क्या नुकसान हो सकता है?

2/7

आर्थिक स्थिति पर बुरा असर

वास्तु शास्त्र से जुड़ी मान्यता है अनुसार अगर टूटे हुए बाल कूड़ेदान में डाले जाए तो इससे राहु का बुरा असर जिंदगी पर पड़ने लगता है। ऐसे में पैसों की दिक्कत शुरू हो जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि खर्चे भी बिना बात के ही बढ़ने लगे।

3/7

हेल्थ पर बुरा असर पड़ेगा

वास्तु नियम के हिसाब से टूटे हुए बालों को कूड़ेदान में फेंकने से घर का माहौल बिगड़ने के पूरे चांस होते हैं। इससे खुद पर और परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ने का खतरा होता है। वहीं इससे मेंटल पीस भी प्रभावित होने के चांस बढ़ जाते हैं।

4/7

परिवार में कलेश होगा

टूटे हुए बालों को अगर गलत तरीके से इधर-उधर फेंका जाता है या फिर इसे कूड़ेदान में डाला जाता है तो इससे घर का माहौल बिगड़ने लगता है और मन शांत नहीं रह पाता है। इससे घर में छोटी-छोटी बात पर झगड़े होने लगते हैं।

5/7

बुरी नजर का खतरा

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी के भी बालों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। तंत्र से जुड़ी मान्यता में भी ऐसा माना जाता है। ऐसे में बालों को ऐसे खुले में नहीं डालना चाहिए। वहीं कूड़ेदान में भी इसे फेंकना सही नहीं है।

6/7

टूटे हुए बालों को हटाने का सही तरीका

वास्तु शास्त्र के हिसाब से टूटे हुए बालों को कभी भी कूड़ेदान वगैरह में नहीं डालना चाहिए। इसे किसी पॉली बैग या फिर कागज में लपेटकर घर से बाहर कहीं ऐसी जगह डालें जहां ये इधर-उधर ना बिखरें।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु टिप्स : टूटे हुए बालों को कहां फेंकना चाहिए? जानें कूड़ेदान में डालने के 4 नुकसान