
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपने देखते हैं उनके पीछे कोई ना कोई संकेत जरूर छिपा होता है। कुछ सपने आने वाले दिनों में होने वाले बदलाव का इशारा देते हैं। इनमें कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ बेहद ही डरावने होते हैं। शास्त्रों के अनुसार सपने हमारी जिंदगी में आने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं का संकेत होते हैं।

2/9सपने में सांप का दिखना आम बात है लेकिन वह किस अवस्था में दिखाई देता है ये बात सबसे ज्यादा मायने रखती है। कई बार ये हमारे डर, तनाव या आने वाली परेशानियों के प्रति सतर्क रहने का एक संकेत होता है। आइए जानते हैं कि सपने में सांप के अलग-अलग रूपों में दिखने के पीछे क्या संकेत छिपे होते हैं?

3/9अगर आपने सपने में देखा है कि आपको सांप ने काट लिया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका यही संकेत है कि या तो कोई गंभीर बीमारी होने वाली है या फिर अचानक से कोई बड़ी मुसीबत आएगी। इसे इस रूप में भी देखा जाता है कि कोई बहुत ही करीबी इंसान धोखा देने वाला है।

4/9सपने में अगर आपने देखा है कि आप सांप से भाग रहे हैं और वो आपका पीछा कर रहा है तो ये भी सही संकेत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि जिंदगी में कोई ऐसा तनाव आने वाला है जिससे आप बचने की कोशिश करते आ रहे हैं। ये इस बात का भी संकेत है कि आप अपने किसी सच से भाग रहे हैं।

5/9सपने में सांप को पेड़ से गिरते हुए देख चुके हैं? इस सपने का सीधा सीधा यही मतलब है कि जल्द ही आपके करियर में कोई बाधा जरूर आने वाली है। ये सपना भी अचानक से आने वाली परेशानी का ही संकेत देता है। ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए।

6/9ये सपना सुनने में ही डरावना लगता है। अगर आपने सपने में ऐसा कुछ देखा है तो सतर्क हो जाएं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने का मतलब है कि आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने वाले हैं या फिर तो आप कर्जे जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। इसे बदनामी में फंसने के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।

7/9एक स्टडी के तौर पर ये सपना आमतौर पर कई लोग देख चुके हैं। अगर आपने सपने में देखा है कि आप किसी सांप को मारने की कोशिश में लगे हैं और वो बच निकला है तो इसका ये मतलब है कि आपकी दिक्कतें अभी खत्म नहीं होंगी। इसे सपने को इस संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है कि ये जोरदार वापसी करके आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

8/9सपने में आप अपने घर की दहलीज पर काले नाग को देख चुके हैं? स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि आपके परिवार में कोई बड़ा कलेश होने वाला है। इसे बीमारी के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।

9/9अगर सपने में किसी को सांप दिखता है तो जाहिर सी बात है कि वो डर जाएगा। अगर आपके साथ ऐसा हो तो अगले दिन घर के पास के किसी शिव मंदिर जरूर जाएं। यहां पहुंचकर आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। इसके अलावा आप हर सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करें। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
