Surya Rashi Parivartan 2021: सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में करेंगे गोचर, किसे होगा फायदा-नुकसान

सूर्य 14 अप्रैल 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन...

Saumya TiwariApr 11, 2021 05:52 pm IST
1/13

14 2021

सूर्य 14 अप्रैल 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कोई न कोई असर जरूर पड़ेगा। जानिए सूर्य राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

2/13

मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के परिणाम उनके हित में आ सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

3/13

-

सूर्य गोचर के दौरान सुख-सुविधाओं के लिए आपका खर्च बढ़ेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। विदेश यात्रा से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कहचरी के मामलों में भी धन खर्च हो सकता है।

4/13

मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। किसी असफल काम को फिर से करेंगे तो सफलता हासिल होगी। आप लोगों की मदद करेंगे। लव लाइफ में मतभेद हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा।

5/13

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान प्रॉपर्टी से संबंधित लोगों को धन लाभ व नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

6/13

-

सूर्य गोचर के दौरान सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से करेंगे। प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

7/13

-

कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर का मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों को बाहर सुलझाना बेहतर होगा। धन लाभ हो सकता है लेकिन इस दौरान खर्चों में वृद्धि होगी। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

8/13

- -

तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी लग सकती है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

9/13

वृश्चिक राशि वालों को शत्रु परेशान करना चाहेंगे लेकिन परेशान कर नहीं पाएंगे। इस दौरान पैसा आदि कहीं फंस सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैसों के लेन-देन से बचें।

10/13

ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे हो सकते हैं। खोया हुआ प्यार मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है।

11/13

-

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। करियर में उच्च सफलता हासिल होगी। प्रॉपर्टी-वाहन आदि खरीदना शुभ रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

12/13

-

मेहनत व पराक्रम में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहन से रिश्ते सुधारेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

13/13

सूर्य का गोचर मीन राशि वालों के लिए धन लाभ करा सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों के फैसले आपके हित में आ सकते हैं। प्रमोशन का योग बन सकता है। नई नौकरी लग सकती है। शुत्रओं से सावधान रहें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणSurya Rashi Parivartan 2021: सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में करेंगे गोचर, किसे होगा फायदा-नुकसान