सोने से पहले सिंक में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? वास्तु की ये गलती करेगी ये 3 चीजें खराब

वास्तुशास्त्र के अनुसार रातभर सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। जानिए इससे घर के हालात, हेल्थ और आर्थिक स्थिति पर क्या असर पड़ सकता है?

Garima SinghAug 07, 2026 12:09 am IST
Follow us on Google News
1/6

जूठे बर्तन छोड़ने से होगा नुकसान

क्या आप रातभर सिंक में जूठे बर्तन ऐसे ही छोड़ देते हैं? वास्तु शास्त्र में इसे सही आदत नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे घर की सुख-शांति भंग होती है। वहीं इसका असर आर्थिक स्थिति पर बुरी तरह पड़ता है। जानें इससे और भी क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

2/6

पैसों की तंगी

वास्तु मान्यता है कि रातभर किचन में जूठे बर्तन रखने से घर की पॉजिटिव एनर्जी खत्म होने लगती है। ऐसे में इसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। फालतू के खर्चे बढ़ते हैं और पैसों की बचत कर पाना मुश्किल सा हो जाता है।

3/6

घर में होंगे कलेश

वास्तु मान्यता है कि इस गलती की वजह से घर में नेगेटिविटी बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है। इसकी वजह से लोग छोटी-छोटी बात पर झगड़ने लगते हैं। आपस में तनाव, चिड़चिड़ापन और मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा होने लगती है।

4/6

सेहत पर पड़ता है असर

ऐसी भी मान्यता है कि रात भर सिंक में बर्तन छोड़ने से बैक्टीरिया और जर्म्स पनपने लगते हैं। ऐसे में किचन के साथ-साथ पूरा घर इससे कहीं ना कहीं एफेक्ट होता है। ऐसे में स्वास्थ्य पर भी इसका असर होता है।

5/6

वास्तु का सही नियम

नियम के अनुसार वैसे तो आपको हर रात किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इन्हें साफ करके ही सोना सही माना जाता है। अगर किसी वजह से ये संभव ना हो पाए तो कम से कम आप बर्तन से जूठन को साफ कर लें।

6/6

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणसोने से पहले सिंक में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? वास्तु की ये गलती करेगी ये 3 चीजें खराब