Silver Astrology: चांदी की ब्रेसलेट दूर करेगी ओवरथिंकिंग और गुस्सा, इस दिन पहनने से मिलेगा लाभ

Silver Bracelet Benefits: अगर आपको बहुत गुस्सा आता है और रात में ओवरथिंकिंग के चलते नींद नहीं आती है तो चांदी की ब्रेसलेट हर दिक्कत दूर कर सकती है। जानें इसके और भी फायदे।

Garima SinghJun 05, 2026 06:56 pm IST
1/8

चांदी के ब्रेसलेट का चंद्रमा से कनेक्शन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक कहा जाता है। ऐसे में चांदी की ब्रेसलेट पहनने से मानसिक शांति मिलती है और सोच भी सकारात्मक बनती है।

2/8

इन लोगों को सूट करता है चांदी

जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें चांदी का ब्रेसलेट पहनने से लाभ मिलता है। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि और मूलांक 2 और 7 के जातकों को चांदी बहुत सूट करता है।

3/8

चांदी पहनने से मिलते हैं ये फायदे

अगर आप चांदी की ज्वैलरी पहनते हैं तो इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। जब चंद्रमा मजबूत होता है तो मन शांत रहने लगता है और कई चीजों में स्थिरता आती है।

4/8

इस दिन पहनना होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी की ब्रेसलेट को सोमवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से पहले भगवान शिव और चंद्रदेव को जरूर याद करें। साथ ही इनसे जुड़े मंत्रों का जाप करना भी अच्छा होगा।

5/8

चांदी से गुस्सा होता है कंट्रोल

कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत गुस्सा आता है और इसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ता है। चांदी पहनने से गुस्सा शांत होगा क्योंकि ये भावनाओं को अच्छे से बैलेंस करने में मदद करता है।

6/8

ओवरथिंकिंग में राहत

हर समय ओवरथिंक करने की आदत तनाव बढ़ा सकती है। मान्यता है कि चांदी की ब्रेसलेट पहनने से बेवजह की चिंताएं कम होने लगती है और इंसान सही जगह पर फोकस करने लगता है।

7/8

बढ़ता है कॉन्फिडेंस

चांदी को सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसे पहनने से मन में स्थिरता आती है और व्यक्ति अपना हर फैसला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ले पाता है।

8/8

पहनने से पहले दिखाएं कुंडली

सभी के लिए चांदी सेम रिजल्ट नहीं देता है। ऐसे में कोई भी धातु या रत्न पहनने का फैसला अपनी कुंडली जानकार ज्योतिष को दिखाने के बाद ही करें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणSilver Astrology: चांदी की ब्रेसलेट दूर करेगी ओवरथिंकिंग और गुस्सा, इस दिन पहनने से मिलेगा लाभ