
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय सिर के पास मोबाइल रखना घर और मन की ऊर्जा को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। आपकी ये आदत राहु और बुध ग्रह को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में धीरे-धीरे तनाव, बेचैनी और मानसिक थकान बढ़ा सकती है जिसका असर धीरे-धीरे रिश्तों और पैसों पर पड़ता है। इस वजह से रात में फोन को सिरहाने रखकर सोने से बचना चाहिए।

2/8ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में इलेक्ट्रॉनिक चीजों का संबंध राहु से माना जाता है। राहु भ्रम, तनाव और उलझन बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं मोबाइल साथ में लेकर सोने से बुध ग्रह पर असर पड़ता है जिससे निर्णय लेने वाली क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है। ऐसे में सिर के पास जब भी आप मोबाइल रखकर सोएंगे तो आपके सोचने की क्षमता से लेकर मन की शांति इससे जरूर प्रभावित होगी।

3/8आजकल फोन में रील स्क्रॉल करते जाओ टाइम का पता भी नहीं लगता है। ऐसे में रात के वक्त ऐसा करने पर नींद प्रभावित होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खराब नींद से घर की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

4/8नींद ना पूरी होने पर आप स्वभाव से चिड़चिड़े होते जाएंगे और ना चाहते हुए भी हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आएगा। ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा रहने लगेगी। इस स्थिति में मन शांत नहीं रहेगा और इसका असर कहीं ना कहीं रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा।

5/8वास्तुशास्त्र के मुताबिक सोते समय मोबाइल को सिरहाने रखने के बजाय उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा में थोड़ी दूरी पर रखकर सोना बेहतर माना जाता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में फोन रखना मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ा सकता है।

6/8वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते वक्त सिर के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान ना ही रखा जाए तो बेहतर होता है। आप मोबाइल से लेकर लैपटॉप या फिर चार्जर वगैरह को बेड से कुछ दूरी पर ही रखकर सोएं।

7/8वास्तुशास्त्र के अनुसार बाथरूम या टॉयलेट में कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल इन जगहों को वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा और राहु की उपस्थिति से जोड़ा जाता है। ऐसें यहां पर मोबाइल चलाने से तनाव और फिजूलखर्ची जैसी चीजें होती हैं।

8/8अगर आपको मोबाइल साथ में लेकर सोने की आदत है तो अब इस आदत को बदल लें। वास्तु के अनुसार मोबाइल को 4 से 5 फीट दूर रखकर ही सोना सही होता है। अगर संभव हो तो इसे साइलेंट करके ही सोएं। सोने से तकरीबन आधे घंटे पहले ही आप मोबाइल चलाना बंद कर दें। इससे मन शांत रहेगा और अच्छी नींद आएगी और ग्रह भी प्रभावित नहीं होंगे। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
