1/7साथ ही इसका प्रभाव परिवार की सेहत और सुख-शांति पर भी पड़ता है। ऐसे में कुछ लोग किचन में डस्टबिन रखते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा करना सही है या गलत?

वास्तु की मानें, तो किचन में डस्टबिन रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां अन्नपूर्णा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

किचन में डस्टबिन रखने से धीरे-धीरे घर के माहौल, रिश्तों और मानसिक शांति पर पड़ने लगता है। हालांकि अगर मजबूरी में डस्टबिन किचन में रखना ही पड़े, तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

डस्टबिन रखने के लिए घर की दक्षिण दिशा या दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण को सबसे सही माना गया हैष इस दिशा से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है, इसलिए यहां डस्टबिन रखना सुरक्षित माना जाता है।

भूल से भी उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिएष वास्तु के अनुसार ऐसा करने से दरिद्रता, झगड़े और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

इसके अलावा मंदिर के नीचे या पास डस्टबिन रखना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

अगर डस्टबिन रखते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें कि डस्टबिन हमेशा ढक्कन वाला होना चाहिए। उसे रोज खाली करें और साफ रखें, ताकि गंदगी जमा न हो। मान्यता है कि साफ-सफाई रखने से नकारात्मक ऊर्जा अपने आप कम हो जाती है और घर का माहौल हल्का बना रहता है।
