Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ऐसी 6 मूर्तियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Vastu Tips For Puja Ghar: घर के मंदिर में रखी कुछ मूर्तियां वास्तु के अनुसार हमारी जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती हैं। गलत तरह की टूटी, उग्र या जरूरत से ज्यादा मूर्तियां घर के माहौल पर बुरा असर डाल सकती हैं। जानें मंदिर में किन 6 मूर्तियों को रखने से हमें बचना चाहिए?

Garima SinghMay 16, 2026 05:16 am IST
1/7

घर का मंदिर और वास्तु का नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मंदिर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा वाली जगह मानी जाता है। यहां रखी हुई मूर्तियों का असर घर के माहौल और परिवार की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी मूर्तियां रख लेते हैं जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में तनाव, नकारात्मकता और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। इसलिए मंदिर में मूर्तियां रखते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर घर में कैसी मूर्तियों को नहीं रखना है?

2/7

उग्र या फिर क्रोधित रूप वाली मूर्ति

अपने पूजा घर में आप कोई भी ऐसी मूर्ति ना रखें जो उग्र या क्रोधित रूप में हो। मां काली से लेकर भगवान शिव और हनुमान जी उग्र रूप महाकाल की मूर्ति को घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इनका तेज घर के माहौल के लिए सही नहीं होता है।

3/7

गणेश जी की नाचती हुई मूर्ति

घर के मंदिर में भगवान गणेश की नाचती हुई मूर्ति भी नहीं लगानी चाहिए। दरअसल नाचते हुए गणेश जी का रूप चंचल होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मूर्ति घर में रखने से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

4/7

टूटी हुई मूर्ति

घर के मंदिर में कभी भूलकर भी टूटी हुई मूर्ति ना रखें। वास्तु की दुनिया में ऐसी मूर्ति को घर में रखना नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देने जैसा माना जाता है। माना जाता है कि ऐसी मूर्ति घर की शांति भंग कर सकती है।

5/7

एक ही भगवान की ना रखें कई मूर्तियां

ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि घर में एक ही भगवान की कई तस्वीरें और मूर्तियां रखी होती हैं। हालांकि आप पूजा घर में एक ही भगवान की दो या इससे ज्यादा मूर्ति ना रखें। मान्यता है कि इससे घर की ऊर्जा का बैलेंस बिगड़ने लगता है जिससे दिक्कतें शुरू होने लगती हैं।

6/7

शनिदेव की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में शनिदेव की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। मूर्ति ही नहीं बल्कि शनिदेव की तस्वीर को भी मंदिर में नहीं रखना चाहिए। दरअसल शनिदेव की ऊर्जा काफी तेज होती है जोकि घर की ऊर्जा के लिए सही नहीं है। शनिदेव की पूजा मंदिर में जाकर ही करनी चाहिए।

7/7

नटराज की मूर्ति

घर के मंदिर में नटराज की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। ये भगवान शिव के ताडंव का प्रतीक माना जाता है। इसकी ऊर्जा भी काफी तेज होती है और इसी वजह से इस मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ऐसी 6 मूर्तियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां