Neelam पहने बिना भी मजबूत हो जाएगा शनि, शनिवार को बस अपना लें 8 आसान उपाय

Shaniwar Upay: नीलम पहने बिना भी आप शनि ग्रह को मजबूत स्थिति में ला सकते हैं। यहां पढ़ें  किन उपायों और अच्छी आदतों से भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाया जा सकता है?

Garima SinghMay 15, 2026 12:52 pm IST
1/10

नीलम पहने बिना भी मजबूत हो सकता है शनि

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव कर्मों और न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है उसे करियर से लेकर पैसों के मामलों में मजबूती मिलती है। इसी के साथ समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलता है। कई लोग शनि की स्थिति को मजबूत करने के लिए नीलम रत्न धारण करते हैं। अगर आप नीलम नहीं पहन रहे हैं तो कुछ आसान उपायों के बिना भी शनि मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

2/10

शनिवार का व्रत रखें

मान्यता है कि शनिवार का व्रत रखने और शनि देव की पूजा करने से जिंदगी के सारे कष्ट अपने आप दूर होने लगते हैं। इसी के साथ काम में आने वाली रुकावटें भी कम होती हैं और मानसिक शांति भी खूब मिलती है।

3/10

सरसों के तेल का दान करें

सरसों का तेल दान करने से भी शनि ग्रह मजबूत होते हैं। आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल दान कर सकते हैं। इससे शनि दोष कम होता है। मान्यता है कि इससे जिंदगी की नकारात्मकता भी खत्म होती और प्रोफेशनल लाइफ में स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ-साथ ग्रोथ के चांस बनने लगते हैं।

4/10

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना और शाम को दीया जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और सारी बाधाएं कम होती हैं। इस उपाय से शनि दोष के साथ-साथ साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है।

5/10

काले तिल और कपड़ों का दान करें

शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को काले तिल, उड़द दाल या फिर काले कपड़े दान करना भी शुभ माना जाता है। इस उपाय के जरिए भी जिंदगी की परेशानियां कम होती हैं।

6/10

हनुमान जी की पूजा करें

ज्योतिष मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होने लगते हैं। शनिवार के दिन अगर आप ये उपाय करेंगे तो विशेष रूप से शनिदेव की कृपा मिलेगी।

7/10

अनुशासन के साथ जीएं

शनिदेव कर्म और अनुशासन के कारक माने जाते हैं। जब आप समय की कदर करते हुए मेहनत करेंगे और गलत काम से दूर रहेंगे तो शनि अपने आप ही आपसे प्रसन्न होने लगेंगे और आपको इसका शुभ फल भी देंगे।

8/10

जरूरतमंदों की मदद करें

गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की सेवा जरूर करें। बुजुर्गों का सम्मान करने से भी शनि की कृपा मिलती है। अगर आप जिंदगी में इन चीजों अमल करेंगे तो शनि कृपा जरूर मिलेगी।

9/10

शनिवार को करें इस मंत्र का जाप

अगर आप हर शनिवार को शनिदेव के बीज मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करेंगे तो खूब लाभ मिलेंगे। इस मंत्र का जाप 108 बार करें। साथ ही कोशिश करें कि किसी शांत जगह पर बैठकर ही आप ये काम करें।

10/10

सच्चे मन से करें सारे उपाय

ऊपर बताए गए सभी उपायों को सच्चे मन और श्रद्धा भाव के साथ करेंगे तो आपको लाभ जरूर मिलेगा और शनि मजबूत करने के लिए नीलम पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNeelam पहने बिना भी मजबूत हो जाएगा शनि, शनिवार को बस अपना लें 8 आसान उपाय