
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपड़ों के दान को बहुत पुण्य का काम माना जाता है। हालांकि ये दान गलत तरीके से किया जाए तो ये जिंदगी में नकारात्मकता भी फैला सकता है। माना जाता है कि कपड़ों का गलत तरीके से दान करने से भाग्य दोष लगता है। ऐसे में इसका दान करते वक्त कुछ नियमों को पता होना बेहद ही जरूरी है।

2/8बहुत ज्यादा फटे, पुराने या खराब हालत वाले कपड़े भूलकर भी ना दान करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे कपड़ों का दान किया जाए तो घर में पैसों से जुड़ी दिक्कत होती है। साथ ही जिंदगी में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। दान में हमेशा ऐसे कपड़े दें जो साफ हो और पहनने लायक हो।

3/8ज्योतिष और वास्तु के अनुसार इनरवियर का दान करना सही नहीं माना जाता है। कपड़ों का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इनरवियर वगैरह का दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इसका सुख-सुविधाओं से लेकर रिश्तों पर पड़ता है।

4/8इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी बिना धुले कपड़े सीधे किसी को दान में ना दें। गंदे कपड़ों का दान करने से जिंदगी में राहु और शनि के अशुभ प्रभाव एक्टिवेट हो जाते हैं। कपड़ों को अच्छे से धोकर सुखाने के बाद इसे सही तरीके से तह लगाकर ही दान दें।

5/8दान किए जाने वाले कपड़ों को एक बार नमक के पानी में खंगाल लेना अच्छा माना जाता है। दरअसल कपड़ों में हमारी एनर्जी होती है। अगर इन्हें ऐसे ही दान कर दिया जाए को हमारी एनर्जी कहीं ना कहीं इससे बुरी तरह से प्रभावित होती है। नमक के घोल में कपड़ों को खंगाल लेने से नकारात्मकता दूर होत जाती है।

6/8काला रंग शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में काले कपड़ों का दान केवल जरूरतमंद व्यक्ति को ही करें। बिना जरूरत के ऐसा दान ना ही करें। इस रंग के कपड़े का दान शाम के समय सिर्फ शनिवार को ही करें।

7/8ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार को हरे रंग के कपड़ों का दान करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे बुद्धि, करियर, बिजनेस और कम्यूनिकेशन से जुड़े कामों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलता है।

8/8दान का सबसे बड़ा नियम है कि इसे हमेशा सच्चे मन और सम्मान के साथ किया जाए। कभी भी दान करते वक्त आपके अंदर अहम नहीं आना चाहिए। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
