घर में निकले सांप की आपने भी की हत्या? लग सकते हैं ये दोष, शिवजी का उपाय करेगा बचाव

क्या आपने घर में सांप को मार दिया है? या पहले ऐसा हो चुका है? ज्योतिष मान्यता के अनुसार जिंदगी में इसका असर धीरे-धीरे दिखता है। जानें इससे कौन से दोष लगते हैं? इससे जुड़े शिवजी के आसान उपाय को भी जानें।

Garima SinghMay 06, 2026 08:40 pm IST
1/10

सांप मारना है दोष

घर में सांप को मारना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। इसका असर जिंदगी में बाद में दिख सकता है। ऐसे में इसके बुरे प्रभाव को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय जरूर करने चाहिए।

2/10

सांप को क्यों माना जाता है खास

हिंदू परंपरा में सांप को नाग देवता का रूप माना जाता है। ऐसे में इसे मारना एक तरह के दोष के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसका असर धीरे-धीरे घर और किस्मत पर दिखने लगता है।

3/10

लगते हैं ये दोष

अगर आपके हाथ से सांप मरा है तो सर्प दोष से लेकर पितृ दोष से आपको परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से मानसिक शांति पर बुरा असर पड़ता है और जिंदगी भर स्ट्रगल करने जैसी स्थिति बनी रहती है।

4/10

संतान से जुड़ी दिक्कतें

शास्त्र के अनुसार सर्प हत्या का सबसे ज्यादा असर संतान पर पड़ता है। ऐसे में संतान प्राप्ति में दिक्कत हो सकती है या फिर संतान से संबंधित कोई ना कोई दुख आपको हमेशा परेशान कर सकता है।

5/10

घर का माहौल होता है खराब

सबसे पहले इसका असर घर की शांति पर पड़ता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगते हैं और बिना वजह चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और ऐसे में घर में नेगेटिव माहौल बनने लगता है। घर में कहीं पर भी सुकून नहीं फील होगा।

6/10

बिगड़ते हैं बन-बनाए काम

अगर आपके हाथ सांप मरा है तो आने वाले समय में हो सकता है कि आसानी से पूरे होने जाने वाले काम में बार-बार बाधा आए। ये रुकावट पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हुए हो सकते हैं।

7/10

घर में नहीं टिकता है पैसा

इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी दिखता है। अच्छी-खासी कमाई होने के बाद भी बचत के नाम पर कुछ नहीं हो पाता है। अचानक खर्चे बढ़ जाते हैं। धन हानि भी होती है। ऐसे में चिंता सताती है कि भविष्य कैसा होगा?

8/10

सेहत पर पड़ता है बुरा असर

सांप मारा है? तो हो सकता है कि आने वाले समय में सेहत पर इसका असर हो। बिना वजह थकान हो सकती है। अगर चेकअप वगैरह के बाद भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं और कुछ भी असर नहीं हो रहा है तो इसे अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

9/10

सर्प हत्या के बुरे असर से बचाव का आसान उपाय

सर्प हत्या से जिंदगी पर बुरा असर पड़ता है लेकिन इसके प्रभाव को कम करने के भी उपाय हैं। भगवान शिव की पूजा करें। दूध और जल से उनका जलाभिषेक करें। इसी के साथ मन ही मन उनसे और नाग देवता से माफी मांगें। इसके अलावा आप दान-पुण्य का काम भी कर सकते हैं। जानवरों की सेवा करें। मन शांत रखने के लिए आप कई और उपाय भी कर सकते हैं।

10/10

नोट

सर्प हत्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आप ऊपर के उपायों को करके राहत पा सकते हैं। हालांकि ज्योतिषीय उपाय भी जरूर लें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणघर में निकले सांप की आपने भी की हत्या? लग सकते हैं ये दोष, शिवजी का उपाय करेगा बचाव