Name Astrology: R नाम वालों पर बरसती है शुक्र की कृपा, ऐशो-आराम की जिंदगी में बस ये 2 कमियां बनती हैं परेशानी

A Name Astrology: क्या आपका या आपके किसी करीबी का नाम A अक्षर से शुरू होता है? यहां जानें ऐसे लोगों का नेचर कैसा होता है? इनकी राशि, क्वालिटी और कमियों के बारे में।

Garima SinghMay 18, 2026 02:32 pm IST
1/8

कैसे होते हैं R नाम वाले लोग?

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार R नाम वाले लोग शांत स्वभाव और समझदारी के लिए जाने जाते हैं। लोग इनके व्यवहार और बातों को काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इनकी राशि क्या होती है और इनमें कौन सी 5 खूबियां होती है? साथ ही जानेंगे कि इनकी वो 2 कौन सी कमियां होती हैं जिस पर काम करके ये लोग जिंदगी को और भी आसान बना सकते हैं।

2/8

R नाम वालों की राशि

R नाम वालों की राशि के बारे में बात की जाए तो वो तुला राशि है। तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह है और इनकी जिंदगी में इसका प्रभाव दिखता है। शुक्र की एनर्जी की वजह से

3/8

दिल के साफ होते हैं R नाम वाले

जिन लोगों का नाम R से शुरू होता है उन्हें बनावटी लोग या फिर किसी का झूठ पसंद नहीं आता है। दिल के साफ होते हैं और चाहते हैं कि इनके आसपास भी ऐसे ही लोग हो। रिश्ते में भरोसा और सच्चाई इनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।

4/8

क्रिएटिविटी में कोई कमी नहीं

R नाम वाले लोग नई चीजें सीखने और समझने में विश्वास रखते हैं। अपनी स्किल्स को हमेशा तराशना इनका फेवरेट काम है। भले परेशान हो जाएं लेकिन मुश्किल समय में भी ये अपनी सूझबूझ से कोई ना कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।

5/8

देते हैं अच्छी सलाह

R नाम वालों की एक अच्छी बात ये भी है कि ये हमेशा दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं। हालांकि जब कोई इन्हें सलाह मांगता है तभी ये आगे बढ़कर अपनी बात सामने रखते हैं।

6/8

मेहनत से नहीं भागते हैं पीछे

R नाम वाला व्यक्ति मेहनत से कभी भी नहीं घबराता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में ये लोग जी जान लगा देते हैं और दूसरों को भी अच्छा काम करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।

7/8

हमेशा करते हैं दूसरों की मदद

जरूरत पड़ने पर R नाम वाले लोग दूसरों का साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें लोगों की मदद करके खुशी मिलती है और लोग भी इन पर इस बात को लेकर भरोसा रखते हैं कि मदद जरूर मिलेगी।

8/8

होती हैं ये 2 कमियां

R नाम वालों की जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं होती हैं। इनकी दो कमियां हैं अगर इस पर काम कर लिया जाए तो जिंदगी और भी आसान हो सकती है। इनमें असंतोष की भावना बहुत होती है। तो वहीं कई बार हड़बड़ी में ये ऐसे फैसले लेते हैं जिसका जिंदगी भर इन्हें मलाल भी हो सकता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणName Astrology: R नाम वालों पर बरसती है शुक्र की कृपा, ऐशो-आराम की जिंदगी में बस ये 2 कमियां बनती हैं परेशानी