Pearl Gemstone: मोती पहनने से मिलते हैं ये 3 फायदे, धारण करते वक्त पढ़ें ये मंत्र

रत्नशास्त्र के अनुसार मोती चंद्रमा से संबंधित होता है और इस वजह से ये कई ऐसे फायदे देता है जिससे मन को सुकून मिल सकता है और जिंदगी वापस ट्रैक पर लौट सकती है।

Garima SinghJul 14, 2026 07:53 pm IST
1/6

मोती से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

रत्नशास्त्र के अनुसार मोती पहनने से मन में पॉजिटिव सोच आती है। ऐसे में कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है और ऐसा होते ही व्यक्ति सही फैसले लेने की कोशिश करता है और इसकी वजह से वो पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर पाता है।

2/6

मोती धारण करते हुए पढ़ें मंत्र

मोती पहनते हुए आप या तो ॐ सोम सोमाय नमः या फिर ॐ चंद्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। माना जाता है कि इससे ये रत्न और भी असरदार होता है।

3/6

मोती पहनने से मिलेंगे ये फायदे

रत्नशास्त्र में मोती बहुत ही खास रत्नों में से एक है। इसका संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है जोकि मन का कारक होता है। ऐसे में मोती को सही तपीके से धारण करने से कई फायदे मिल सकते हैं। जानें इनके बारे में और साथ ही जानें इसे धारण करने का सही तरीका।

4/6

मोती पहनने से पहले ध्यान रखें ये बात

मोती को हमेशा सोमवार के दिन पहनें। इसे हमेशा चांदी में ही बनवाएं। इसे धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

5/6

मन को मिलेगी शांति

जिन लोगों का मन हमेशा बैचेन रहता है या फिर हर छोटी-छोटी बात पर ओवरथिंकिंग या फिर तनाव होने लगता है तो उनके लिए मोती फायदेमंद साबित हो सकती है। मान्यता है कि इससे इमोशनल बैलेंस होता है।

6/6

रिश्ते भी सुधारता है मोती

रत्नशास्त्र मान्यता है कि मोती चंद्रमा से संबंधित होने के नाते रिश्तों में भी सही तालमेल बैठाता है। इस वजह से रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहता है।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणPearl Gemstone: मोती पहनने से मिलते हैं ये 3 फायदे, धारण करते वक्त पढ़ें ये मंत्र