Pearl Gemstone: मोती के साथ 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी

Pearl Side Effects: मोती पहनने से पहले इस बात की जानकारी जरूर लें कि इसे किन रत्नों के साथ नहीं पहना जाता है। नीलम, पन्ना, लहसुनिया, गोमेद और हीरा के साथ इसे पहनने पर बुरा असर पड़ता है।

Garima SinghMay 13, 2026 01:55 pm IST
1/10

चंद्रमा का रत्न है मोती

रत्नशास्त्र की दुनिया में मोती खूबसूरत रत्नों में से एक है। इसे चंद्रमा का रत्न माना जाता है। मोती को पहनने से कई फायदे मिलते हैं लेकिन हर एक रत्न के साथ इसे पहनना सही नहीं माना जाता है। गलत रत्न के साथ पहनने से मन परेशान और बैचेन रह सकता है। साथ ही इसी वजह से तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर मोती के साथ किन रत्नों को पहनने से बचना चाहिए।

2/10

मोती पहनने के लाभ

चंद्रमा का रत्न होने की वजह से मोती मन को शांत रखता है। ऐसे में तनाव कम रहता है। इमोशनल बैलेंस बनाए रखने में मोती लाभकारी होता है। वहीं जिन लोगों को गुस्सा बहुत आता है या फिर मन एकाग्र नहीं हो पाता है उनके लिए भी मोती शुभ माना जाता है।

3/10

मोती धारण करने का सही दिन और मंत्र

मोती को हमेशा सोमवार के दिन पहनना चाहिए। इसे गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ॐ चंद्राय नमः मंत्र का 108 बार नाम जाप करके धारण करें। मोती को हमेशा कनिष्ठा यानी छोटी वाली उंगली में पहना जाता है।

4/10

मोती के साथ ना पहनें नीलम

मोती के साथ नीलम पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इससे जिंदगी में उलझन, मानसिक तनाव और अचानक से परेशानियां बढ़ सकती हैं। मोती के साथ नीलम को पहनना अशुभ माना जाता है।

5/10

मोती के साथ ना पहनें हीरा

मोती और हीरे को भी साथ में पहनने से बचना चाहिए। इन दोनों को साथ पहनने से मानसिक तनाव होता है। साथ ही शादीशुदा जिंदगी में खूब कलह होती है।

6/10

मोती के साथ नुकसान पहुंचाता है गोमेद

रत्न शास्त्र में मोती और गोमेद की जोड़ी भी अच्छी नहीं मानी जाती है। माना जाता है कि इससे डर, बेचैनी, नकारात्मक सोच और मन की अशांति ज्यादा बढ़ने लगती है। इसी वजह से इन दोनों को साथ में पहनने से मना किया जाता है।

7/10

मोती के साथ ना पहनें पन्ना

मोती के साथ पन्ना पहनना भी सही नहीं माना जाता है। ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार इन दोनों को साथ पहनने से मन में भ्रम और उलझन पैदा होती है। साथ ही इससे निर्णय लेने की क्षमता भी काफी प्रभावित होती है। साथ ही इससे आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है।

8/10

मोती और लहसुनिया नहीं पहनने चाहिए साथ

मोती और लहसुनिया को भी साथ में नहीं पहनना चाहिए। इन दोनों को साथ पहनने से मन अशांत रहता है। साथ ही मानसिक बैचनी भी इतनी होती है कि किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। ऐसे में इन्हें साथ में पहनने से बचना चाहिए।

9/10

इन राशियों के लिए परफेक्ट है मोती

मोती को मेष कर्क, मीन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परफेक्ट माना जाता है। हालांकि फिर भी एक बार कुंडली को दिखाकर ही अपने लिए रत्न का चयन करना चाहिए।

10/10

पंडित की सलाह पर चुनें रत्न

किसी भी रत्न को धारण करने से पहले एक बार कुंडली किसी जानकर ज्योतिष को जरूर दिखाएं। गलत रत्न पहनने से आप पर रत्नों का बुरा असर भी पड़ सकता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणPearl Gemstone: मोती के साथ 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी