
रत्नशास्त्र के अनुसार कुछ रत्न इतने पावरफुल होते हैं कि पूरी जिंदगी बदलकर रख देते हैं। अगर सही नियम से पन्ना रत्न को धारण किया जाए तो बुध कई तरह से जिंदगी में बदलाव लेकर आते हैं। जानें इस रत्न को धारण करने के बाद कौन से 5 शुभ संकेत दिखने लगते हैं?

2/7रत्नशास्त्र में माना जाता है कि पन्ना अगर सूट कर जाए तो धारण करने वाले के मन की उलझनों को काफी हद तक कम कर देता है। वहीं पन्ना की वजह से जिंदगी में कोई भी फैसला आसानी से लिया जा सकता है। जिन लोगों को हर एक छोटी बात पर कन्फ्यूजन होता है उन्हें भी इससे काफी फायदा मिलता है।

3/7पन्ना बुध का रत्न है तो इसे धारण करने से बातचीत करने के तरीके में काफी निखार आता है। इस रत्न को धारण करने वालों की बातों का लोगों पर जल्दी असर पड़ता है। अपनी बातों से ही ये लोगों का दिल जीतने लगते हैं।

4/7बुध का रत्न होने की वजह से पन्ना का शुभ प्रभाव स्टूडेंट्स पर भी देखने को मिलता है। जिन लोगों का ध्यान बार-बार भटकता है उन्हें इस रत्न से लाभ मिलने लगता है। बच्चों के लिए ये रत्न फायदेमंद साबित होता है।

5/7रत्नशास्त्र के अनुसार अगर पन्ना सूट कर जाए तो करियर और बिजनेस में नए मौके भी दिलवाता है। जिन लोगों के काम अटके हुए हैं उनकी चीजें भी क्लियर होने लगती हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को खूब फायदा होता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलती है।

6/7रत्नशास्त्र मान्यता है कि पन्ना जब सूट करने लगता है तो चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है। इस रत्न को धारण करने के बाद मन की बैचेनी और घबराहट भी दूर होने लगती है।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
