
रत्नशास्त्र की दुनिया में कुछ रत्नों को साथ पहनना सही नहीं माना जाता है। पन्ना और मूंगा का कॉम्बिनेशन ऐसा ही है जिसे खतरनाक बताया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इन्हें साथ क्यों नहीं पहना जाता है?

2/6दरअसल पन्ना बुध ग्रह का रत्न माना जाता है वहीं मूंगा का संबंध मंगल ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों की ग्रहों का स्वभाव काफी अलग माना जाता है। ऐसे में इन्हें बिना किसी सलाह के साथ में पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये नुकसान ही पहुंचाएंगे।

3/6माना जाता है कि अगर पन्ना और मूंगा साथ पहने जाए तो किसी को भी छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। साथ ही हो सकता है कि ऐसी स्थिति भी बन जाए कि बिना सोचे-समझे ही गलत फैसले लेने लगे। इससे काम और रिश्ते दोनों पर गलत असर होगा।

4/6रत्नशास्त्र के अनुसार गलत रत्नों का कॉम्बिनेशन रिश्तों पर भी बुरा असर डालता है। मूंगा और पन्ना साथ पहनने से परिवार में छोटी-छोटी बात पर बहस हो सकती है और ऐसे में गलतफहमियों के बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं।

5/6ऐसी भी मान्यता है कि मूंगा और पन्ना साथ में पहनने से करियर और बिजनेस में रुकावटें पैदा होती हैं। वहीं पैसों को लेकर भी दिक्कत शुरू हो जाती है। कुल मिलाकर मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिलता है और इस चक्कर में तनाव बढ़ता है।

6/6इस बात का ध्यान दें कि हर किसी की कुंडली अलग होती है। ऐसे में किसी की देखा देखी करके आप ये रत्न पहनने की गलती कभी ना करें। किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह लेने के बाद ही ये काम करें।
