
हस्तरेखा शास्त्र की मदद से भी व्यक्ति के भाग्य का आंकलन किया जाता है। हाथों पर मौजूद रेखाओं से कई शुभ योग भी बनते हैं। हथेली की रेखाओं से बने कुछ योग काफी शक्तिशाली व भाग्यशाली माने जाते हैं। हथेली पर कुछ योग का बनना काफी लकी माना जाता है, जिससे लाइफ में कामयाबी और धन कमाने के कई मौके भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगों के बारे में-

2/7हथेली में भाग्य योग बनने पर व्यक्ति को सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं, ऐसे व्यक्ति खूब धन-दौलत भी कमाते हैं।

3/7जब भाग्य रेखा गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत से शुरू होती है और दिखने में लंबी, स्पष्ट और डार्क नजर आती है तब भाग्य योग बनता है।

4/7जिन व्यक्तियों के हाथ में शुभ कर्तरी योग पाया जाता है वे आर्थिक रूप से समृद्ध रहते हैं और जीवन में खूब तरक्की भी करते हैं।

5/7शुभ कर्तरी योग तब बनता है, जब हथेली के बीच का हिस्सा बाकी हिस्सों के मुकाबले दबा हो और भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती हो। साथ ही गुरु और सूर्य पर्वत भी अच्छी स्थिति में हो।

6/7हाथों की लकीरों से बना गजलक्ष्मी योग बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में गजलक्ष्मी योग पाया जाता है, वे बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को व्यापार में खूब कामयाबी मिलती है और इन्हें ज्यादा आर्थिक दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती है।

7/7जब मणिबंध से शुरू भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है और सूर्य रेखा गाढ़ी और क्लियर दिखती है तब गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
