ॐ नमो भगवते वासुदेवाय एक मुक्ति मंत्र के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु या भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु को अवतार माना गया है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामना पूर्ण होती है। जानें रोजाना ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से क्या-क्या फल प्राप्त होते हैं।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का अर्थ है कि भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूं।
भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनकर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्री हरि की कृपा से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मान्यता है कि ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और आसपास सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जीवन में सुखद खबरें मिलना शुरू होती हैं।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और जीवन की सभी तरह की आध्यात्मिक बाधाएं दूर होती हैं।
मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने व्यक्ति के अंदर का अहंकार खत्म होता है और विश्वास और भक्ति की भावना विकसित होती है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। इसलिए इस मंत्र का जाप गुरुवार के दिन जरूरी है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह-सुबह करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।