Numerology: हंसी के पीछे दर्द छुपा लेते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, किसी को नहीं लगती भनक

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 6 और 9 वाले लोग अपना दर्द दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। ऐसे लोग हमेशा अपने मन की बात अपने तक ही रखते हैं।

Garima SinghJul 14, 2026 05:38 pm IST
1/7

दर्द छिपाने में माहिर हैं ये लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लोग अपना दुख हर किसी को खुलकर नहीं बताते हैं। कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोग हर हाल में मुस्कुराते हैं ताकि उनकी वजह से किसी दूसरे को तकलीफ ना हो। आइए जानते हैं कि आखिर ये लोग कौन हैं?

2/7

मूलांक 2

अंक ज्योतिष की दुनिया में इस मूलांक के लोगों को सबसे इमोशनल माना जाता है। ये लोग दूसरों की तकलीफ को बहुत अच्छे से समझ जाते हैं हालांकि अपना दर्द छिपा लेते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होगा है। ऐसे लोगों पर चंद्रमा का असर सबसे ज्यादा दिखता है।

3/7

दूसरों को नहीं लगने देते हैं भनक

जब भी मूलांक 2 वाले लोग परेशान होते हैं तो अपने दिल की बात किसी से कहने की बजाय चुप ही रहते हैं। ऐसे लोग बाहर से काफी खुश दिखते हैं लेकिन अंदर ही अंदर हर एक बदलाव महसूस करते हैं। अकेले में खूब रोते हैं लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगते देते हैं।

4/7

मूलांक 6

शुक्र से गर्वन मूलांक 6 वाले भी इसी कैटेगरी में आते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोग घर-परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अपनों की खुशी के लिए तो ये लोग कई बार अपनी इच्छाओं और तकलीफों को भी नजरअंदाज कर देते हैं।

5/7

दिल में छिपाते हैं कई बातें

मूलांक 6 वाले लोग अपने आसपास का माहौल खुश रखने की कोशिश करते हैं। भले ही ये लोग किसी भी परेशानी से गुजर रहे हो लेकिन सामने वाले को इस बात का एहसास तक नहीं होने देते हैं।

6/7

मूलांक 9

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 9 वाले लोग बाहर से काफी मजबूत और कॉन्फिडेंट दिखते हैं। मन ही मन ये काफी कुछ महसूस करते हैं और सोचते रहते हैं। हालांकि अपने दिल की बात या दर्द ये सामने वाले से जाहिर नहीं कर पाते हैं।

7/7

हर मुस्कुराता चेहरा खुश नहीं

अंक ज्योतिष में इन मूलांकों के लोगों को अपनी फीलिंग्स छिपाने के लिए जाना जाता है। हालांकि हर किसी का स्वभाव काफी अलग होता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: हंसी के पीछे दर्द छुपा लेते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, किसी को नहीं लगती भनक