Numerology: दिल के साफ होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, केतु से मिलती हैं ये खूबियां

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 7 वाले लोग बाकियों की तुलना में सबसे ज्यादा दिल के साफ होते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी नहीं पसंद होता है। जानिए इन पर केतु का प्रभाव किस तरह से होता है?

Garima SinghAug 06, 2026 07:09 pm IST
Follow us on Google News
1/7

मासूमियत से भरे होते हैं ये लोग

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से कुछ विशेष तारीखों पर जन्मे लोग दिल के बहुत ही साफ होते हैं। साथ ही इन्हें सादगी बहुत पसंद आती है और दिखावा करने में ये बिल्कुल भी यकीन नहीं करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है वो लोग ऐसे होते हैं। इन तारीखों में जन्मे होने की वजह से इनका मूलांक 7 होता है जिस पर केतु का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है।

2/7

बिल्कुल पसंद नहीं होता है दिखावा

मूलांक 7 वालों को सादगी बहुत ही अट्रैक्ट करती है। ये दूसरों की झूठी शान या दिखावे से दूर रहते हैं। इन लोगों को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। ये जैसे होते हैं इन्हें आसपास भी वैसे ही लोग पसंद आते हैं।

3/7

हमेशा कहते हैं दिल की बात

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 7 वालों में छल-कपट बहुत ही कम होता है। ये लोग हमेशा हर रिश्ता दिल से ही निभाते हैं। साथ ही इन्हें अपनी हर बात ईमानदारी से कहना आता है। अगर कोई पीठ पीछे किसी की बुराई भी करता है तो ये ऐसे लोगों से दूर रहते हैं।

4/7

रिश्ते में होते हैं ईमानदार

दोस्ती हो या प्यार मूलांक 7 वाले लोग हमेशा हर रिश्ते को महत्व देते हैं। रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। अगर किसी पर एक बार इनका भरोसा बन जाए तो उसके लिए जान भी हाजिर करते हैं। इनकी सबसे खास बात ये है कि ये कभी झूठ नहीं बोलते हैं।

5/7

समझते हैं हर किसी की फीलिंग्स

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 7 वाले लोग सामने वाली की हर फीलिंग्स को समझ जाते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस कमाल का होता है। सामने वाले के व्यवहार को ये जल्दी परख लेते हैं।

6/7

पसंद होता है शांत माहौल

मूलांक 7 वालों को शांत माहौल बहुत पसंद होता है। इन लोगों को फालूत की बहसबाजी नहीं पसंद होती है। शांति के साथ-साथ इन्हें सुकून भरा माहौल बहुत पसंद आता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: दिल के साफ होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, केतु से मिलती हैं ये खूबियां