
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को रहस्य, आध्यात्म और गहरी समझ से जुड़ा माना जाता है। इस मूलांक के जातक दुनिया की सतही बातों से ज्यादा भीतर की परतें देखना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले सामान्य लोगों की तुलना में अत्यधिक संवेदनशील और गंभीर विचार वाले होते हैं। केतु की कृपा से इनकी एकाग्रता और अवलोकन क्षमता काफी तेज होती है।

2/9मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह है। केतु आध्यात्मिकता, वैराग्य, रहस्य और अंतर्ज्ञान का कारक माना जाता है। इसी प्रभाव से ये लोग छोटी-छोटी बातों को भी गहराई से समझते हैं। सामने वाला कुछ कहे उससे पहले ही उसके मन की स्थिति भांप लेना इनकी खासियत बन जाती है।

3/9मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी छठी इंद्री है। इन्हें कई बार ऐसी बातों का अंदाजा पहले हो जाता है, जिनकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होती है। किसी व्यक्ति से मिलने से पहले उसके व्यवहार का अहसास होना या किसी घटना को लेकर अजीब-सी भावना पैदा होना इनके जीवन में आम है।

4/9कई बार बाद में वही घटना घटित होती है, जिसका संकेत इन्हें पहले मिल चुका होता है। तब इन्हें लगता है कि मन पहले ही बता चुका था। यह आभास तर्क से ज्यादा अनुभव पर टिका होता है। इसलिए ये लोग अपनी आंतरिक आवाज को नजरअंदाज नहीं करते हैं।

5/9मूलांक 7 वालों के लिए सपने भी खास होते हैं। कई बार सपनों के माध्यम से आने वाली परिस्थिति का संकेत मिल जाता है। जरूरी नहीं कि सपना उसी रूप में एकदम सच हो, लेकिन उसका भाव आने वाली घटना से जुड़ा हो सकता है। इसी वजह से ये अपने सपनों को लेकर सजग रहते हैं।

6/9कभी-कभी किसी घटना को लेकर अचानक इनके मन में कोई विचार आ जाता है। उस समय उसका अर्थ समझना मुश्किल होता है, लेकिन जब परिस्थितियां वैसी बनती हैं, तो याद आता है कि यह अनुभव पहले हो चुका था। ऐसे विचार अक्सर चेतावनी या तैयारी का काम करते हैं।

7/9ये लोग एकांतप्रिय, विचारशील और शोध करने वाले होते हैं। सतही बातचीत से ज्यादा इन्हें अर्थपूर्ण संवाद पसंद आता है। शादी से पहले मूलांक 7 के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन बाद में स्थिरता आती है। आध्यात्म, लेखन, शोध या गुप्त विषयों में इनकी रुचि स्वाभाविक रहती है।

8/9तेज सिक्स सेंस मूलांक 7 के लिए वरदान भी है और बोझ भी बन सकता है। हर भावना को डर ना मानें, बल्कि शांत मन से परखें। ध्यान, नियमित भक्ति और अपनी आंतरिक आवाज पर भरोसा रखने से यह शक्ति और स्पष्ट होती है। सही दिशा में लगाया गया अंतर्ज्ञान इन्हें गलत फैसले से बचाता है।

9/9मूलांक 7 वाले लोग घटना से पहले संकेत पा लेते हैं। अपनी इस खासियत को समझकर चलें, तो जीवन की कई उलझनें समय रहते सुलझ सकती हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
