इन 3 मूलांक वालों पर किस्मत रहती है खास मेहरबान, अचानक मिलती है बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष में हर मूलांक को किसी ना किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। कुछ मूलांक ऐसे भी हैं, जिनके जातकों को सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। शुरुआत में इनकी तरक्की भले ही धीमी दिखाई दे, लेकिन समय बदलते ही तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

Navaneet RathaurSep 12, 2026 05:13 pm IST
Follow us on Google News
1/9

मूलांक 4, 6 और 8

मूलांक 4, 6 और 8 वालों के बारे में कहा जाता है कि मेहनत और सही अवसर मिलने पर ये अचानक बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। धैर्य से भरपूर इन मूलांकों के जातक मेहनत से बिल्कुल नहीं घबराते हैं। सही समय आने पर ये लोग अचानक ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं।

2/9

मूलांक 4 वालों की राह होती है अलग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक ज्योतिष में राहु को इस अंक का स्वामी बताया गया है। ये लोग आमतौर पर अपनी सोच और काम करने के तरीके में दूसरों से अलग नजर आते हैं। जिस रास्ते पर बाकी लोग चल रहे हों, जरूरी नहीं कि ये भी उसी रास्ते को चुनें। यही अलग सोच अक्सर इन्हें सफलता की ओर ले जाती है।

3/9

अचानक बदल जाती है जिंदगी की दिशा

मूलांक 4 वालों के जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जिनकी उन्होंने पहले से उम्मीद नहीं की होती है। कोई नया काम, पहचान या अवसर अचानक इनकी स्थिति बदल सकता है। शुरुआत में भले ही इन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ें, लेकिन यही अनुभव आगे काम आते हैं। अपनी अलग सोच के कारण ये सामान्य रास्ते से हटकर कुछ करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से इनकी सफलता कई बार अचानक दिखाई देती है।

4/9

मूलांक 6 वालों पर शुक्र की कृपा

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से बताया जाता है। ज्योतिष में शुक्र को सौंदर्य, आकर्षण, कला, सुख-सुविधा और समृद्धि से जोड़ा जाता है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों में आकर्षक व्यक्तित्व और रचनात्मक सोच वाले होते हैं। बातचीत का अच्छा तरीका भी इन्हें लोगों के बीच जल्दी पहचान दिला सकता है।

5/9

प्रतिभा से तेजी से बनाते हैं पहचान

मूलांक 6 वालों को कला और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने वाला माना जाता है। फैशन, मनोरंजन, संगीत, डिजाइन या ऐसे काम, जहां प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, वहां ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कई बार इनकी सफलता उस समय तेजी से बढ़ती है, जब इन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए सही जगह मिल जाता है। प्रतिभा और आत्मविश्वास का सही मेल इनके लिए बड़ी कामयाबी का कारण बन सकता है।

6/9

मूलांक 8 वालों की कहानी सबसे अलग

मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। शनि को कर्म, अनुशासन और मेहनत से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस मूलांक वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती है। रास्ते में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन ये लगातार मेहनत करते रहते हैं और अपने लक्ष्य से नहीं हटते हैं।

7/9

देर से मिलती है बड़ी कामयाबी

मूलांक 8 वालों की सबसे बड़ी खासियत धैर्य और लगातार प्रयास करना मानी जाती है। ये लोग शुरुआत में भले ही दूसरों से पीछे दिखाई दें, लेकिन समय के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। लंबे संघर्ष के बाद मिलने वाली सफलता इनके लिए ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है। यही कारण है कि जब मूलांक 8 वाले किसी बड़े मुकाम पर पहुंचते हैं, तो उनकी कामयाबी देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं।

8/9

तीनों मूलांक में मेहनत अहम

मूलांक 4, 6 और 8 की खूबियां अलग-अलग हैं, लेकिन तीनों में अपनी क्षमता के दम पर आगे बढ़ने की बात कही जाती है। मूलांक 4 अलग सोच से रास्ता बनाता है, मूलांक 6 अपनी प्रतिभा और आकर्षण से पहचान बनाता है, जबकि मूलांक 8 धैर्य और मेहनत के सहारे आगे बढ़ता है। इसलिए इन मूलांकों से जुड़े लोगों के लिए सही अवसर मिलने के साथ अपनी खूबियों को पहचानना भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

9/9

किस्मत के साथ कर्म भी जरूरी

अंक ज्योतिष में इन तीन मूलांकों को सफलता से जोड़कर कई बातें कही जाती हैं, लेकिन केवल मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति का भविष्य तय नहीं किया जा सकता है। सफलता के पीछे मेहनत, परिस्थितियां, सही फैसले और मौके भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। मूलांक 4, 6 और 8 वालों के लिए भी यही बात लागू होती है। किस्मत का साथ मिले या देर से अवसर आए, अपनी मेहनत जारी रखना ही कामयाबी को मजबूत बनाने का रास्ता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणइन 3 मूलांक वालों पर किस्मत रहती है खास मेहरबान, अचानक मिलती है बड़ी सफलता