पढ़ाई में तेज, फिर भी करियर में संघर्ष! देर से मिलती है इन मूलांक के लोगों को सफलता

कुछ लोग पढ़ाई में काफी तेज होते हैं। चीजें जल्दी समझ लेते हैं और परीक्षाओं में अच्छे अंक भी लाते हैं। लेकिन जब करियर या नौकरी की बात आती है, तो योग्यता के हिसाब से सफलता मिलने में समय लग जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 7 और 9 वाले लोगों को खास स्वभाव की वजह से करियर में देरी हो सकती है।

Navaneet RathaurAug 24, 2026 08:50 pm IST
Follow us on Google News
1/8

मूलांक 2 का स्वभाव

मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग पढ़ाई में अच्छे और समझदार होते हैं। भावुक स्वभाव के कारण कई बार फैसले गलत ले लेते हैं। किसी भी निर्णय से पहले बहुत ज्यादा सोचते हैं। इसी वजह से अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं। आत्मविश्वास की कमी और असफलता का डर भी इन्हें पीछे खींचता है।

2/8

मूलांक 2 को करियर में देरी क्यों

मूलांक 2 वाले लोग अवसर आने पर भी झिझकते हैं। सोचने में इतना समय लगा देते हैं कि मौका निकल जाता है। भावुकता के कारण गलत लोगों पर भरोसा भी कर बैठते हैं। कार्यक्षेत्र में त्वरित निर्णय की जरूरत पड़ती है, जो इन्हें मुश्किल लगता है। अगर ये अपनी झिझक दूर करके सही समय पर फैसला लेना सीख लें, तो करियर में बेहतर मौके पकड़ सकते हैं। धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ाने से सफलता करीब आती है।

3/8

मूलांक 7 का व्यक्तित्व

मूलांक 7 का संबंध केतु से है। 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। ये ज्ञान हासिल करने और नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं। लेकिन ज्यादा लोगों के साथ घुलना-मिलना इन्हें पसंद नहीं। सोशल लाइफ कमजोर रहती है। अपनी बात दूसरों तक सही तरीके से पहुंचाने में भी दिक्कत होती है। अकेले काम करना इन्हें ज्यादा सुहाता है।

4/8

मूलांक 7 की करियर चुनौती

नौकरी में टीम के साथ काम करना और नेटवर्क बनाना जरूरी होता है। मूलांक 7 वाले संकोची स्वभाव की वजह से इसमें पीछे रह जाते हैं। अपनी योग्यता के बावजूद लोग उन्हें कम जान पाते हैं। प्रमोशन या नए अवसरों में संपर्क की कमी असर डालती है। अगर ये थोड़ा खुलकर बात करना और संबंध बनाना सीख लें, तो करियर की रफ्तार सुधर सकती है। ज्ञान के साथ सामंजस्य बिठाना जरूरी है।

5/8

मूलांक 9 की खूबियां

मूलांक 9 का संबंध मंगल से माना जाता है। 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इनकी बुद्धि तेज और काम करने की क्षमता अच्छी होती है। पढ़ाई में मेहनत करके अच्छे रिजल्ट लाते हैं। जोश और हिम्मत इनमें भरपूर होती है। काम को जल्दी निपटाने की आदत भी होती है। लेकिन यही जोश कभी-कभी नुकसान भी कर देता है।

6/8

मूलांक 9 को परेशानी कहां होती है?

गुस्सा और जल्दबाजी मूलांक 9 वालों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। गुस्से में लिया फैसला नुकसान पहुंचा देता है। व्यवहार के कारण दूसरों के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत होती है। ऑफिस में संबंध प्रभावित होते हैं। टीम वर्क में समस्या आ सकती है। अगर गुस्से पर काबू पा लें और थोड़ा धैर्य रखें, तो सफलता जल्दी मिल सकती है।

7/8

तीनों मूलांक की आम समस्या

मूलांक 2, 7 और 9 वाले पढ़ाई में तेज होते हुए भी करियर में देरी झेलते हैं। भावुकता, संकोच या गुस्सा इनके रास्ते में बाधा बनता है। योग्यता होने के बावजूद सही समय पर आगे नहीं बढ़ पाते हैं। आत्मविश्वास, संचार कौशल और संयम की कमी असर डालती है। इन कमियों को पहचानकर सुधार करने से स्थिति बदली जा सकती है।

8/8

सफलता कैसे करीब लाएं?

इन मूलांक वालों को अपनी कमजोरियों पर काम करना चाहिए। मूलांक 2 वाले समय पर फैसला लें। मूलांक 7 वाले नेटवर्किंग बढ़ाएं। मूलांक 9 वाले गुस्से को नियंत्रित करें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से करियर में गति आ सकती है। धैर्य रखें और लगातार प्रयास करें, तो देर से ही सही लेकिन ठोस सफलता मिलती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सुधार संभव है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणपढ़ाई में तेज, फिर भी करियर में संघर्ष! देर से मिलती है इन मूलांक के लोगों को सफलता