शांत स्वभाव लेकिन तेवर दमदार, इन 3 मूलांक वालों से गलत बात नहीं होती बर्दाश्त

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक का व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर खास असर माना जाता है। कुछ लोग देखने में काफी शांत और गंभीर होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे हर बात चुपचाप सह लेते हैं। जब उनके सामने गलत बात, अन्याय या किसी तरह की ज्यादती होती है, तो उनका अंदाज पूरी तरह बदल जाता है।

Navaneet RathaurSep 07, 2026 02:24 pm IST
Follow us on Google News
1/8

मूलांक 1, 7 और 9

मूलांक 1, 7 और 9 के जातक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से ये पीछे नहीं हटते हैं। वैसे तो ये लोग स्वभाव से शांत होते हैं, लेकिन हद पार होने के बाद इनका तेवर एकदम बदल जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

2/8

मूलांक 1 वाले होते हैं आत्मविश्वासी

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य के प्रभाव से इनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता देखने को मिलती है। ये लोग अपनी पहचान खुद बनाने में विश्वास रखते हैं और किसी के दबाव में आसानी से नहीं आते हैं। अगर इन्हें कोई बात गलत लगती है, तो वे उसे नजरअंदाज नहीं करते हैं, बल्कि तुरंत आपत्ति जता देते हैं।

3/8

गलत बात पर तुरंत जताते हैं विरोध

मूलांक 1 के जातकों को अपनी बात रखने में ज्यादा हिचकिचाहट नहीं होती है। खासकर जब उन्हें लगता है कि उनके साथ या किसी और के साथ गलत व्यवहार हो रहा है, तब वे चुप रहना पसंद नहीं करते है। ये लोग सामने वाले के पद या हैसियत से ज्यादा सही और गलत को महत्व देते हैं। यही वजह है कि इन्हें दबाकर रखना आसान नहीं होता है।

4/8

मूलांक 7 वाले पहले समझते हैं बात

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का संबंध केतु से माना जाता है। मूलांक 7 के जातक आमतौर पर शांत, गंभीर और विचारशील माने जाते हैं। ये हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं। सामने वाला कुछ भी कहे, ये तुरंत जवाब देने के बजाय बात को मन में तौलते हैं। इसलिए कई बार लोग इन्हें बेहद शांत समझ लेते हैं, जबकि इनके भीतर अपनी बात रखने की पूरी क्षमता होती है।

5/8

हद पार होने पर बदल जाता है अंदाज

मूलांक 7 के लोग बेवजह बहस या विवाद में पड़ना पसंद नहीं करते हैं। वैसे तो ये कई बातों को नजरअंदाज भी कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमेशा गलत चीजों को सहते रहेंगे। जब उन्हें लगता है कि सामने वाला लगातार सीमा पार कर रहा है, तब उनका शांत स्वभाव सख्त रवैये में बदल सकता है। ऐसे समय पर वे कम शब्दों में ऐसी बात कह देते हैं, जिसका जवाब देना सामने वाले के लिए आसान नहीं होता है।

6/8

मूलांक 9 में दिखता है साहस

किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं। मंगल के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले जातकों को साहसी, ऊर्जावान और निडर स्वभाव का माना जाता है। ये लोग अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटते और जरूरत पड़ने पर दूसरों के लिए भी खड़े हो जाते हैं। उन्हें अपने सिद्धांतों से समझौता करना पसंद नहीं होता, खासकर तब जब मामला सही और गलत से जुड़ा हो।

7/8

अन्याय देखकर नहीं रह पाते चुप

मूलांक 9 के जातकों में गलत बात के खिलाफ आवाज उठाने का स्वभाव देखा जाता है। अगर उनके सामने किसी के साथ अन्याय हो रहा हो, तो वे चुपचाप खड़े रहना पसंद नहीं करते हैं। इनमें गुस्सा भी अपेक्षाकृत जल्दी आ सकता है, इसलिए कई बार इनकी प्रतिक्रिया तेज हो जाती है। इनके लिए आत्मसम्मान और अपने उसूलों की अहमियत काफी ज्यादा होती है।

8/8

तीनों मूलांकों की यही खासियत

मूलांक 1, 7 और 9 के जातकों के स्वभाव में कई अंतर हैं, लेकिन गलत बात को लेकर इन तीनों में एक समानता देखने को मिलती है। मूलांक 1 अपनी बात सीधे और आत्मविश्वास के साथ रखता है, मूलांक 7 पहले स्थिति को समझकर फिर जवाब देता है, जबकि मूलांक 9 गलत चीज के खिलाफ तुरंत खड़ा होने का साहस दिखाता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणशांत स्वभाव लेकिन तेवर दमदार, इन 3 मूलांक वालों से गलत बात नहीं होती बर्दाश्त