ट्रेंड के पीछे खूब भागते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, इंटरनेट की दुनिया से रहते हैं अप टू डेट

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोग सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर तेज पकड़ रखते हैं। जानिए आखिर किस मूलांक के लोग इन ट्रेंड्स में छाए रहते हैं और हर चीज से अप टू डेट रहते हैं?

Garima SinghSep 09, 2026 05:19 pm IST
Follow us on Google News
1/7

वायरल ट्रेंड से दूर नहीं रहते हैं ये लोग

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन नए मीम और रील वायरल होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी नजर और पकड़ इन ट्रेंड्स में काफी मजबूत होती है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से चलिए जानते हैं कि आखिर किन तारीखों में जन्मे लोग ट्रेंड के दीवाने हैं और इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं?

2/7

मूलांक 1 वालों को चाहिए नया अपडेट

जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों को हर एक नई चीज से अपडेट होना पसंद है। कोई नया गैजेट हो या फिर इंस्टाग्राम का ट्रेंड इन्हें हर एक चीज का पता होता है। चल रहे ट्रेंड में बने रहने में इन्हें मजा भी खूब आता है।

3/7

मूलांक 2 वाले नोटिस करते हैं हर ट्रेंड

अगर आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है तो इनका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 वाले लोग इंटरनेट की दुनिया से खूब वाकिफ होते हैं। हर एक चीज और ट्रेंड पर इनका ध्यान रहता है। ट्रेंडिंग गाने से लेकर फोटो ट्रेंड का पता इन्हें खूब रहता है। चल रहे ट्रेंड को ये अपना टच देकर और भी खास बनाते हैं।

4/7

मूलांक 3 वाले हैं मीम्स की दुनिया के बादशाह

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होता है। इनका स्वामी ग्रह गुरु यानी जूपिटर है। मूलांक 3 वालों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। इंटरनेट की दुनिया के मीम्स और फनी वीडियोज पर इनकी नजर खूब रहती है।

5/7

वायरल चीज पर होती है मूलांक 5 वालों की नजर

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 है। इनका स्वामी ग्रह बुध है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से ये लोग काफी सोशल होते हैं और इन्हें हर चीज जाननी होती है। नए ट्रेंड, गाने और वीडियो में इनकी पकड़ कमाल की होती है। ये ज्यादातर खुद ही ट्रेंड का हिस्सा रहते हैं।

6/7

मूलांक 6 फैशन ट्रेंड में रहते हैं अपडेट

मूलांक 6 वालों का संबंध शुक्र ग्रह से है। जिनका जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 6 वालों का मन फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों में खूब लगता है। नए आउटफिट और मेकअल लुक वाले ट्रेंड इनकी नजर से दूर नहीं रहते हैं।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणट्रेंड के पीछे खूब भागते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, इंटरनेट की दुनिया से रहते हैं अप टू डेट