Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणअंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग खूब कमाते हैं पैसा, लव लाइफ होती है रोमांटिक

अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोग खूब कमाते हैं पैसा, लव लाइफ होती है रोमांटिक

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, शारीरिक बनावट, शिक्षा और आर्थिक स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं। आज हम आपको मूलांक 6 के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जीवन में खूब पैसा कमाते हैं और इनकी लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहती है।

Dheeraj PalWed, 15 Oct 2025 05:18 PM
1/7

मूलांक 6

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 6 माना गया है। 6 मूलांक वाले व्यक्ति जन्म से ही बेहद भाग्यशाली होते हैं।

2/7

ग्रह स्वामी

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र को माना गया है। शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ, सेक्स और पैसा का कारक ग्रह माना गया

3/7

बेहद आकर्षक मुस्कान

अक्सर देखा गया है कि ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत सब अपना बना लेते हैं। इनके चेहरे पर एक धीमी और बहुत आकर्षक मुस्कान रहती है। हर कोई इनके साथ दोस्ती करना चाहता है।

4/7

रुचि

इनके जीवन में शुक्र का प्रभाव होने की वजह से इनका जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। साथ ही ये कला, संगीत और नृत्य, नाटक, गायन, फैशन में बेहद अच्छे होते हैं। इसके अलावा ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं।

5/7

स्वभाव

ये लोग आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसे या धन की दिक्कत नहीं होती है। ये हमेशा खुश रहते हैं और बहुत जल्दी ये अपनी तरफ किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं।

6/7

बेहद रोमांटिक

मूलांक 6 के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं और लाइफ़ में कई बार प्यार करते हैं। ये लोग किसी को भी आसानी से प्रपोज कर देते हैं। ये लोग दिल खोलकर खर्च करते हैं और कंजूसी पसंद नहीं करते हैं। ये लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग बहुत विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।