
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर एक मूलांक की अपनी अलग खासियत होती है। जहां कुछ लोग अपनी जिंदगी में पैसों को प्रियॉरिटी पर रखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए अपनों का प्यार, भरोसा और रिश्ता ही सबसे ऊपर होता है। जानिए आखिर ऐसे कौन से लोग हैं?

2/6जिनका जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग बहुत ही सेंसेटिव और इमोशनल होते हैं क्योंकि इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इनके लिए अपनों की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। ये हर किसी की खुशी का ख्याल रखते हैं।

3/66, 15 और 24 तारीख को जिनका जन्म हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। अपनों के लिए ये बहुत ही ज्यादा डेडिकेटेड होते हैं। इनकी जिंदगी का सेंटर ही इनकी फैमिली, पार्टनर और दोस्त होते हैं। रिश्तों में सही बैलेंस बनाए रखने के लिए ये दिल खोलकर हर चीज करते हैं।

4/6मूलांक 7 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है। इनकी सोच बहुत ही ज्यादा गहरी होती है और ये केतु से प्रभावित होते हैं। सुख-सुविधाओं और पैसों के लिए इनका लगाव बहुत ही कम होता है। ये दिखावे वाले रिश्ते से दूर ही रहते हैं।

5/6किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इनका स्वामी ग्रह मंगल है। ये हर किसी की मदद के लिए आगे आते हैं। इनके लिए लॉयलिटी और रिश्ते पैसों से बहुत आगे होते हैं।

6/6इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
