
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को जन्म लोगों का मूलांक 5 होता है। इनका ग्रह स्वामी बुध होता है और इस वजह से इनका दिमाग बहुत चलता है और हर चीज की अच्छी समझ भी रखते हैं। आइए जानते हैं कि बुध की वजह से इनकी जिंदगी पर और क्या-क्या असर होता है?

2/7मूलांक 5 वालों की खास बात ये है कि अपनी बात को बहुत ही आसानी से दूसरों तक पहुंचा देते हैं। लोगों पर इनकी बातों का खूब असर भी होता है। अपनी इसी खासियत की वजह से ये नौकरी और बिजने में काफी अच्छा करते हैं।

3/7बुध की एनर्जी के चलते मूलांक 5 वाले लोग नई चीजों को सीखने में माहिर होते हैं। इन्हें नई जानकारी हासिल करना बहुत पसंद होता है। इनकी खास बात ये होती है कि बदलते माहौल में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं।

4/7न्यूमेरेलॉजी के अनुसार अगर मूलांक 5 वाले लोग मेहनत और लगन से काम करें तो नौकरी और बिजनेस में अच्छा नाम कमा सकते हैं। कम्युनिकेशन से जुड़े फील्ड में इनके सफल होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।

5/7मूलांक 5 वाले लोग नए लोगों के साथ बहुत ही जल्दी घुल-मिल जाते हैं। अपने मिलनसार स्वभाव की वजह से इनकी पहचान लोगों में जल्द ही अच्छी बन जाती है।

6/7अगर मूलांक 5 वाले लोग खर्चा सोच-समझकर करें और बचत की आदत डालें तो इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वालों को जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

7/7अगर आप चाहते हैं कि बुध का पॉजिटिव असर आप पर हमेशा बना रहे तो हमेशा धैर्य बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला ना करें। मेहनत और समझदारी से जिंदगी में सब कुछ सही ट्रैक पर चलेगा।
