Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: मूलांक 3 वाले इन तीन कमियों की वजह से बिगाड़ते हैं अपना काम, 2026 में करें ये उपाय

Numerology: मूलांक 3 वाले इन तीन कमियों की वजह से बिगाड़ते हैं अपना काम, 2026 में करें ये उपाय

Numerology Number 3 Weakness: मूलांक 3 के जातक कई बार अपनी कमियों के चलते मात खा जाते हैं। आज जानेंगे इन कमियों के बारे में और साथ ही जानेंगे कि साल 2026 इनके लिए कैसा जाने वाला है? इसके अलावा 2026 में इनके लिए कुछ उपायों के बारे में भी बात करेंगे।  

Garima SinghDec 06, 2025 02:08 pm IST
1/7

मूलांक 3 वालों की कमियां

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के लिए हर एक मूलांक खास होता है। बता दें कि इस शास्त्र में 1 से लेकर 9 नंबर मेन होता है। दरअसल किसी की भी बर्थडेट के योग से 1 से लेकर 9 नबंर आता है, इसे ही मूलांक कहा जाता है। अंकशास्त्र में इन मूलांकों का ही बड़ा खेल होता है। आज बात करेंगे मूलांक 3 वालों की। जानेंगे इनकी 3 सबसे बड़ी कमियों के बारे में। साथ ही जानेंगे कि इनके लिए 2026 कैसा जाने वाला है?

2/7

ऐसे करें मूलांक 3 वालों की पहचान

अगर आपको पता करना है कि मूलांक 3 वाले लोग कौन होते है तो आपको एक आसान सा तरीका बताते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है तो उन लोगों का मूलांक 3 होता है। अगर आप सारी तारीखों पर गौर करेंगे तो उनका योग 3 आता है। इस वजह से इन लोगों का मूलांक 3 होगा। बता दें कि इस मूलांक का ग्रह स्वामी जूपिटर यानी गुरु ग्रह है।

3/7

जल्दबाजी लेने में करते हैं फैसला

मूलांक 3 वाले जातकों की सबसे बड़ी कमी है हड़बड़ी करना। कई बार हमें ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिसके लिए सोच-विचार करना जरूरी होता है। सोच-विचार से लिए गए फैसलों के गलत होने के चांस कम हो जाते हैं। हालांकि मूलांक 3 वालों में धैर्य की कमी होने की वजह से ये बात बार-बार फंसती है। इस मूलांक के जातक हमेशा जल्दबाजी में ही फैसला लेते हैं, इसमें सुधार करने की जरूरत है।

4/7

जिद्दी स्वभाव से करते हैं काम खराब

मूलांक 3 वालों का सबसे बड़ा दुश्मन इनका खुद का जिद्दी स्वभाव है। अपनी जिद की वजह से ये लोग कई बार सामने वाली की सही बात को भी समझ नहीं पाते हैं। इन्हें बस खुद को सही साबित करने की जिद होती है। ऐसे में ये लोग कई बार अपने लिए बन रहे काम भी बिगाड़ देते हैं।

5/7

होते हैं अव्यस्थित

मूलांक 3 के जातकों की एक कमी ये भी है कि किसी भी चीज को प्लान करके नहीं चलते हैं। ऐसे में इनके काम खराब होने लगभग तय ही होते हैं। कई बार ये लोग बिना किसी प्लानिंग के एक साथ कई चीजों में अपना हाथ फंसा लेते हैं और फिर ये किसी भी काम को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ये काम को आधा-अधूरा ही छोड़ देते हैं। इन्हें कोशिश करनी चाहिए कि एक समय में एक ही चीज पर फोकस किया जाए।

6/7

कैसा जाएगा 2026?

मूलांक 3 वालों के लिए नया साल मिला-जुला रहेगा। करियर में ग्रोथ पाने के लिए इस मूलांक के जातकों को डबल मेहनत करनी होगी। सही डेडीकेशन से ये लोग अपने लक्ष्य जरूर पा लेंगे। वहीं इस साल इन्हें अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा। इसके अलावा अपने रिश्तों पर काम भी करना होगा।

7/7

मूलांक 3 वाले 2026 में करें ये उपाय

मूलांक 3 के जातकों को साल 2026 के लिए एक आसान सा उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय से इनकी जिंदगी में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। इन लोगों को हर मंगलवार भगवान हनुमान को पूजना चाहिए। अगर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो इन्हें और भी लाभ मिलेगा और साथ ही भगवान हनुमान की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी। अगर मूलांक 3 वाले नियमित रूप से इन उपाय पर ध्यान देंगे तो 2026 काफी हद तक इनके फेवर में जाएगा।