
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि की कृपा सबसे ज्यादा होती है। हालांकि इन्हें सफलता थोड़ी देर से मिलती है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से इन लोगों को 30 साल की उम्र के बाद सफलता मिलती है और फिर शनि इनकी मेहनत का फल बेहिसाब भी देते हैं।

2/6न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 8 वालों को शुरुआती दिनों में काफी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है। हालांकि 30 साल की उम्र के बाद इन्हें करियर और बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है। इसी दौरान इनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।

3/6मूलांक 8 वालों की एक खास बात ये होती है कि इन लोगों में धैर्य कमाल का होता है। इनकी सहनशीलता का कोई भी जवाब नहीं होता। मुश्किल से भी मुश्किल हालात में ये लोग हिम्मत नहीं हारते हैं।

4/6मूलांक 8 वाले लोग हर जिम्मेदारी को अच्छे से संभाल पाते हैं। जिस भी फील्ड में ये अपना हाथ डालते हैं वहां पर सब कुछ सही तरीके से सारी चीजों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार ये लोग लीगल और पॉलिटिक्स के अलावा रियल एस्टेट की फील्ड में कमाल करते हैं।

5/6न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों को उम्र बढ़ने के साथ-साथ जिंदगी में पैसा और सम्मान खूब मिलता है। इनकी जिंदगी में 30 साल की उम्र के बाद स्टेबिलिटी आने लगती है। इसी के साथ इनकी जिंदगी ट्रैक पर आने लगती है।

6/6इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
