Numerology: मूलांक 8 वालों को नहीं करने चाहए ये 3 बिजनेस, डूब सकता है पैसा

Mulank 8 Business: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें ऐसे 3 बिजनेस जिनमें इस मूलांक के जातकों को इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार ये बिजनेस नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Garima SinghAug 07, 2026 07:30 pm IST
Follow us on Google News
1/7

मूलांक 8 वाले यहां ना लगाएं पैसा

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर एक मूलांक के जातकों के लिए कुछ काम शुभ माने जाते हैं। वहीं कई फील्ड ऐसे होते हैं जहां कुछ लोगों के लिए नुकसान के चांस सबसे ज्यादा रहते हैं। आजकल हर कोई अपना खुद का बिजनेस करना चाहता है। हालांकि मूलांक 8 वालों को इस मामले में सोच-समझकर ही फैसला लेना चाहिए। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है और इस पर शनि की कृपा सबसे ज्यादा होती है। हालांकि इन्हें 3 बिजनेस से दूर ही रहना चाहिए।

2/7

क्विक मनी वाला बिजनेस

मूलांक 8 वालों को हमेशा लॉटरी या फिर जल्दी अमीर बनने वाले स्कीमों से दूर रहना चाहिए। दरअसल शनिदेव धैर्य और मेहनत को देखते हैं। ऐसे में अगर जल्दी मुनाफा के चक्कर में कोई प्लानिंग की जाए तो पैसा फंसने का डर रहता है और नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है।

3/7

फैशन और ब्यूटी से जुड़ा बिजनेस

फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर कॉस्टेमिक से जुड़े बिजनेस में मूलांक 8 वालों को बहुत ही सोच-समझकर ही कदम रखना चाहिए। इन चीजों को शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में मूलांक 8 वालों को इस बिजनेस में बाधाएं आ सकती है।

4/7

नाइटलाइफ से जुड़ा हुआ बिजनेस

मूलांक 8 वालों को नाइटलाइफ से जुड़े बिजनेस जैसे पब वगैरह पर भी पैसा लगाने से बचना चाहिए। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों को इस बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को ज्यादा मिलते हैं।

5/7

कैटरिंग से संबंधित बिजनेस

इस बिजनेस में रोजाना जल्दी फैसला लेना होता है। वहीं इसके लिए लगातार मैनेजमेंट की जरूरत होती है। मूलांक 8 वालों के लिए इस बिजनेस में बहुत सारी चुनौतियां आ सकती है। ऐसे में इस बिजनेस को भी सोच-समझकर ही करना चाहिए।

6/7

मूलांक 8 वालों के लिए सूटेबल बिजनेस

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों के लिए रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, रिसर्च से संबंधित फील्ड में काम करना सूटेबल माना जाता है। मान्यता है कि धैर्य और मेहनत के साथ मूलांक 8 वाले लोग इन फील्ड्स में अच्छा कर ले जाते हैं।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: मूलांक 8 वालों को नहीं करने चाहए ये 3 बिजनेस, डूब सकता है पैसा