
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से इनका ग्रह स्वामी केतु है। ऐसे में ये थोड़ा अलग सोच रखते हैं और इनका नेचर थोड़ा सीक्रेटिव होता है। इनके मन में चल रही चीजों को जल्दी कोई भांप नहीं पाएगा। जानिए आखिर इनमें कौन-कौन सी खूबियां होती हैं और केतु इन्हें किस तरह से प्रॉफिट दिलवाते हैं?

2/8मूलांक 7 वालों की सबसे खास बात ये है कि कुछ मामलों में इनका अंदाजा एकदम सही होता है। ये इंसान के मन में चल रही बातों का अंदाजा लगा पाते हैं और इन्हें पहले से ही समझ आ जाता है कि कहां पर गड़बड़ हो सकती है।

3/8न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 7 यानी जिनका जन्म 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो बस किसी की बात सुनकर अपना मत नहीं बनाते हैं। उन्हें हर एक चीज के सारे पहलू जानने का मन करता है। किसी बात को समझकर ही वो अपने फैसले लेते हैं।

4/8न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 7 वाले दूसरों की देखादेखी नहीं पसंद करते हैं। ये अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं और अपने अंदाज में काम करते हैं। इनकी यही चीजें इन्हें बाकियों से अलग बनाती है।

5/8मूलांक 7 वालों पर केतु की कृपा होती है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार 7, 16 या फिर 25 तारीख को जन्मे लोगों को केतु के चलते ही अचानक ही लाभ मिलते हैं। इनकी सोच बाकियों से थोड़ी अलग होती है और इनके पास कई ऐसे यूनीक आइडिया होते हैं जिससे ये खूब कमाई भी कर सकते हैं।

6/8मूलांक 7 वालों को तब बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं जब विदेश से कनेक्शन हो। वहीं अपने बर्थप्लेस से दूर रहने पर इनके लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं आध्यात्म से जुड़ी चीजों में भी इन्हें खूब सफलता मिलेगी।

7/8मूलांक 7 वाले लोग छोटी-छोटी बात पर ओवरथिंक करने लगते हैं। अगर ये लोग इस पर काम करें और अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें तो चीजें काफी हद तक कंट्रोल में रह सकती हैं। मूलांक 7 वालों को ओवरथिंकिंग से बचना चाहिए।

8/8इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
