
मूलांक 2, 4 और 7 वाले लोग जीवन में भौतिक चीजों से ज्यादा सुकून को महत्व देते हैं। ये अपनी उपलब्धियों का शोर मचाने की बजाय चुपचाप आगे बढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें महंगी चीजों का प्रदर्शन या अपनी कामयाबी का ढिंढोरा पीटना अच्छा नहीं लगता है। इनका रहन-सहन सफलता के बाद भी सामान्य बना रहता है। ये दिखावे से दूर रहकर अपनी असलियत को बचाए रखते हैं। ऐसे लोग रिश्तों और मन की शांति को पैसों से ऊपर रखते हैं।

2/82, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इसका संबंध चंद्रमा से है। ये लोग स्वभाव से शांत, भावुक और नरम दिल के होते हैं। इन्हें अपनी सफलता हर किसी को बताने में दिलचस्पी नहीं होती है। अच्छे व्यवहार और मीठी बातों से ये लोगों का दिल जीतते हैं। सुकून भरा जीवन और अच्छे रिश्ते इनके लिए भौतिक सुख से ज्यादा मायने रखते हैं।

3/8मूलांक 2 वाले लोग महंगी चीजों का प्रदर्शन करने से बचते हैं। इन्हें सादा जीवन ज्यादा रास आता है। पैसा आने के बाद भी ये अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक रिश्तों में सच्चाई और भावनाओं को महत्व देते हैं। दिखावे की दुनिया से दूर रहने की वजह से इनका मन शांत रहता है। यही खूबी इन्हें अलग बनाती है।

4/84, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 4 होता है। इसे राहु से जोड़ा जाता है। ये लोग व्यावहारिक, मेहनती और काम को लेकर गंभीर होते हैं। बातों से ज्यादा ये लोग अपने काम पर भरोसा करते हैं। अच्छी कमाई या बड़ी सफलता मिलने के बाद भी इनका रहन-सहन सामान्य रह सकता है। बिना जरूरत के पैसे खर्च करने से ये बचते हैं।

5/8मूलांक 4 वाले लोग लोगों को प्रभावित करने के लिए चीजें खरीदने में विश्वास नहीं रखते हैं। ये मेहनत से मिली सफलता को चुपचाप संभालते हैं। दिखावा करने की बजाय आगे की योजनाओं पर ध्यान देते हैं। इनकी सादगी इन्हें लंबे समय तक स्थिर रखती है। काम के प्रति ईमानदारी इनकी सबसे बड़ी पहचान है।

6/87, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इसका संबंध केतु से माना जाता है। इनकी रुचि गहरी सोच, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक बातों में होती है। भीड़ और तड़क-भड़क से दूर मूलांक 7 के जातकों को शांत माहौल पसंद आता है। रिश्तों में दिखावे से ज्यादा सच्चाई और भावों की कद्र करते हैं।

7/8मूलांक 7 वाले लोग शोर-शराबे वाली जिंदगी से दूर रहना पसंद करते हैं। सफलता मिलने पर भी ये अपना शांत स्वभाव नहीं छोड़ते हैं। अंदरूनी शांति इनके लिए सबसे बड़ा सुख है। दिखावे की चीजों में इनकी रुचि कम होती है। यही वजह है कि ये पैसा और नाम के बाद भी कोसो दूर सादगी भरा जीवन जीते हैं।

8/8मूलांक 2, 4 और 7 वाले लोग सफलता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। ये समझते हैं कि असली सुख बाहर की चमक में नहीं, बल्कि अंदर की शांति में है। दिखावे से दूर रहने की आदत इन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। ऐसे लोग लंबे समय तक अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और जीवन को संतुलित तरीके से जीते हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
