
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिनके लोग पैसा कमाने और खर्च करने दोनों में माहिर माने जाते हैं। ये लोग ना केवल पैसा कमाने की कला जानते हैं, बल्कि जिंदगी को खुलकर जीने और धन खर्च करने में भी कोई कंजूसी नहीं दिखाते हैं।

2/8जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 19 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी सूर्य माना गया है। सूर्य के प्रभाव से इन लोगों में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने की चाह रहती है। ये अपनी मेहनत के दम पर अच्छा धन कमाते हैं। हालांकि, खर्च करने के मामले में भी ये पीछे नहीं रहते और कई बार जरूरत से ज्यादा पैसे ऐसी जगह खर्च कर देते हैं, जहां उनकी आवश्यकता नहीं होती है।

3/8मूलांक 1 वालों की खासियत यह मानी जाती है कि ये धन कमाने के नए रास्ते तलाशने में माहिर होते हैं। किसी एक तरीके पर निर्भर रहने के बजाय इन्हें जहां अवसर दिखाई देता है, वहां आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के कारण ये जीवन में खूब पैसा कमाने की कोशिश करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इन्हें कम पैसे को बढ़ाकर बड़ी रकम बनाने का हुनर भी आता है।

4/8जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें बुद्धि और समझ का कारक माना जाता है। मूलांक 5 वाले लोग अपनी समझदारी के दम पर धन कमाने में आगे रहते हैं। हालांकि, पैसे खर्च करने में भी इनका हाथ खुला रहता है। कमाई अच्छी होने के बावजूद खर्च करने की आदत कई बार इनके लिए परेशानी बन जाती है।

5/8मूलांक 5 वालों के बारे में कहा जाता है कि किस्मत कई मौकों पर इनका साथ देती है। इन्हें कई बार ऐसे अवसर मिल जाते हैं, जिनकी उन्होंने पहले उम्मीद भी नहीं की होती है। अपनी मेहनत और समझदारी से ये इन अवसरों का फायदा उठाकर धन कमाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इनकी फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण ना रहे तो कमाया हुआ पैसा तेजी से खर्च भी हो सकता है।

6/8जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है। शुक्र को सुख-सुविधा, सौंदर्य और लग्जरी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोगों को आरामदायक और शानदार जीवन पसंद आता है। ये खूब पैसा कमाने की इच्छा रखते हैं और अपनी मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

7/8मूलांक 6 वाले लोग धन कमाने के मामले में पीछे नहीं रहते, लेकिन खर्च करने की आदत भी इनमें काफी देखी जाती है। अपनी पसंद की चीजों और सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करने में इन्हें ज्यादा संकोच नहीं होता है। कई बार यही आदत इनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाती है। कमाई अच्छी होने के बावजूद अगर खर्च पर नियंत्रण ना रहे तो आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

8/8मूलांक 1, 5 और 6 वाले लोगों को अंक ज्योतिष में धन कमाने की अच्छी क्षमता रखने वाला माना जाता है। इन तीनों मूलांक के लोगों में कमाई के साथ अपनी पसंद के अनुसार खर्च करने की प्रवृत्ति भी देखी जाती है। सूर्य, बुध और शुक्र के प्रभाव से जुड़े इन मूलांकों की अपनी अलग विशेषताएं बताई गई हैं। हालांकि, हर व्यक्ति का स्वभाव और जीवन एक जैसा नहीं होता, इसलिए इन बातों को सामान्य अंक ज्योतिषीय मान्यता के रूप में ही देखा जाता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
