
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। जन्मतिथि के योग को मूलांक कहते हैं और माना जाता है कि कुछ मूलांक के लोग अपने रिश्ते से ज्यादा पैसे और करियर को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जानिए आखिर ये लोग कौन हैं?

2/7किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 1 होता है। सूर्य का असर इन पर सबसे ज्यादा होता है। इसमें कॉन्फिडेंस कूट-कूटकर भरा होता है। पैसा इनके लिए खूब मायने रखता है। अपने रुतबे और सुख-सुविधा के लिए बाकी चीजें कई बार इग्नोर भी कर देते हैं।

3/7किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु यानी जूपिटर हैं। इस मूलांक के लोगों को अपनी पहचान और नाम के लिए काम करना पसंद है। हर चीज हासिल करने की चाह में ये पर्सनल लाइफ को कई बार इग्नोर करते हैं।

4/7किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। इस मूलांक के जातक काफी प्रैक्टिकल होते हैं और इनके दिमाग में अक्सर फ्यूचर प्लांस चलते रहते हैं। ये अपनी जिंदगी में पैसा, बचत और प्रॉपर्टी वगैरह को ही अहमियत देते रहते हैं।

5/75, 14 या फिर 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। ये लोग बुध की एनर्जी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ये किसी भी चीज के लिए अपने फायदे-नुकसान का गणित लगाकर ही आगे बढ़ते हैं। ये अपनी ग्रोथ पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।

6/7किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। इन पर शनि की कृपा होती है। ऐसे में ये लोग काफी सीरियस और एंबिशियस होते हैं। इनके लिए पैसों की स्थिति और करियर वगैरह ज्यादा मायने रखता है। अपनी जिंदगी में ये इसे प्रियॉरिटी पर रखते हैं।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
