Gemstone: नीलम की अंगूठी पहनने की कर रहे हैं प्लानिंग? इन 5 बातों का रखें ख्याल

क्या आप नीलम की अंगूठी पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं? इस रत्न का संबंध शनि से है और ये इतना पावरफुल माना जाता है कि गलत तरीके से पहने जाने पर ये उलटा असर भी दिखा सकता है।

Garima SinghAug 11, 2026 03:52 pm IST
Follow us on Google News
1/7

नीलम पहनने से पहले रखें इन 5 बातों का ख्याल

रत्नशास्त्र में कुछ रत्न ऐसे हैं जिन्हें काफी पावरफुल माना जाता है। नीलम की गिनती भी इसी लिस्ट में होती है। हालांकि इससे पहनने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जानें आखिर नीलम को धारण करने से पहले किन चीजों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है?

2/7

पहले एक बार करें ट्राई

रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम का असर बहुत तेज होता है। ऐसे में इसे सीधे पहनने की बजाय 2-3 दिन के लिए अपने पास ऐसे ही रखें। किसी साफ कपड़े में इसे बांधकर रखें। अगर इस दौरान आपको किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो तो इसे ना पहनना ही सही होगा।

3/7

जानकर ज्योतिषी से लें सलाह

नीलम अपना असर जल्दी तो दिखाता है लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करता है। इसे पहनने से पहले अपनी कुंडली में शनि की स्थिति को जरूर देख लें। किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह के बाद ही इसे धारण करें।

4/7

सही उंगली में पहनें नीलम

रत्नशास्त्र के अनुसार रत्न सही तरीके से तभी काम करते हैं जब उन्हें सही उंगली में पहना जाए। नीलम को हमेशा दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में ही पहनना चाहिए। इसके अलावा नीलम को हमेशा चांदी या फिर पंचधातु में ही बनवाना सही माना जाता है।

5/7

इस दिन पहनें नीलम

शास्त्र के अनुसार रत्नों का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। नीलम का शनि से है। ऐसे में इसे शनिवार के दिन पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। मंत्रों का जाप करते हुए इस रत्न की शुद्धीकरण करते हुए धारण कर लें।

6/7

एक बार जरूर चेक करें रत्नों की क्वालिटी

आजकल मार्केट में नकली रत्न भी बहुत मिलते हैं जिन्हें आसानी से पहचानना मुश्किल होता है। ऐसे में किसी ट्रस्टेड दुकान से ही रत्न खरीदें और एक बार क्वालिटी की जांच-परख जरूर करवा लें।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणGemstone: नीलम की अंगूठी पहनने की कर रहे हैं प्लानिंग? इन 5 बातों का रखें ख्याल