
हिंदू धर्म में दान-पुण्य का काम महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष दिन के हिसाब से अलग-अलग दान किए जाते हैं। बहुत लोग नमक का भी दान करते हैं क्योंकि ये जिंदगी में सारी चीजें सही ट्रैक पर लाता है। आइए जानते हैं कैसे और साथ में जानें कि नमक का दान कब और कैसे करना सही होता है?

2/8नमक का दान हमेशा शनिवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिदेव से जुड़े विशेष दिनों पर भी इसका दान करना अच्छा होता है। आप अमावस्या के दिन भी इस दान को कर सकते हैं।

3/8आप नमक का दान किसी जरूरतमंद को कर सकते हैं। नहीं तो आप किसी मंदिर या फिर गुरुद्वारे में इसका दान कर सकते हैं जहां पर इसका इस्तेमाल भंडारे वगैरह में हो सके।

4/8ज्योतिष मान्यता है कि नमक के दान से शनि दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस उपाय से जिंदगी में आने वाली रुकावटें कम होने लगती हैं और फिर सारे काम अपने आप ही बनने लग जाते हैं।

5/8नमक का दान करने से जिंदगी की नेगेटिविटी खत्म हो जाती है। जब भी नमक का दान किया जाता है तो मन हल्का महसूस करने लगता है। मान्यता है कि इस दान से घर में खुशियों के साथ सुख-समृद्धि आती है।

6/8ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार नमक का दान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। अगर पैसों से जुड़ा कोई काम बहुत दिनों से अटका हुआ है तो उसके भी सही होने की संभावना बढ़ जाती है।

7/8शनिवार के दिन आप जरूरी खाद्य सामग्री के साथ नमक का दान किसी जरूरतमंद इंसान को कर सकते हैं। मान्यता की इस उपाय से शनि की विशेष कृपा मिलती है और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

8/8जब भी आप नमक का दान करें तो किसी भी तरह का अंहकार मन में ना पालें। साथ ही इस दान को करते वक्त दिखावा बिल्कुल भी ना करें। मन में सच्चा भाव रखकर ही नमक का दान करें।
