
न्यूमेरेलॉजी में मूलांक 8 को सबसे खास माना जाता है क्योंकि इस पर शनि का हाथ होता है। मूलांक 8 के जातकों पर शनि खूब कृपा बरसाते हैं लेकिन इससे पहले इनसे खूब मेहनत करवाते हैं और उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। जानें शनि किस तरह से इन्हें रिवॉर्ड देते हैं और किस उम्र में इनके किस्मत का दरवाजा खुलता है?

2/6न्यूमेरेलॉजी और ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म से जोड़कर देखते हैं। माना जाता है कि इस मूलांक के लोग ईमानदारी और मेहनत के साथ ही आगे बढ़ते जाएं तो समय के साथ-साथ इन्हें हर एक चीज हासिल हो जाती है।

3/6न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों को बिजनेस, रियल स्टेट और लॉ वगैरह में अच्छा मुकाम हासिल होता है। जैसे-जैसे एक्सपीरियंस मिलता जाएगा इन फील्ड्स में इनका ओहदा बढ़ता जाएगा।

4/6माना जाता है कि मूलांक 8 वालों में बहुत ही ज्यादा धैर्य होता है। साथ ही इनमें पैसों को संभालने का हुनर होता है। इसी वजह से समय बीतने के साथ-साथ ये अच्छी खासी प्रॉपर्टी बना लेते हैं।

5/6न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वाले अपनी जिंदगी में कई अप्स एंड डाउन देखते हैं। माना जाता है कि 35 साल की उम्र में इनके पास सब कुछ होता है। पैसे से लेकर करियर और बिजनेस में ये अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

6/6इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
