
न्यूजमेरेलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि की बड़ी कृपा होती है। बाहर से ये लोग काफी सख्त दिख सकते हैं लेकिन अंदर से ये लोग काफी सेंसेटिव होते हैं। वहीं शनिदेव इन्हें बाकी लोगों से खास बनाते हैं। जानें शनि के चलते इनमें क्या-क्या क्वालिटी रहती है?

2/7मूलांक 8 वाले लोग कभी भी मुश्किल हालात से नहीं घबराते हैं। जिंदगी में चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों ना आ जाए ये कभी भी परेशान नहीं होते हैं। इन्हें धैर्य और मेहनत से अपना रास्ता बनाना आता है।

3/7मूलांक 8 वालों को दिखावा करना कभी भी पसंद नहीं होता है। इन्हें साफ तरीके से बात करना आता है। झूठ और धोखे से इनका नाता दूर-दूर तक नहीं होता है। ये खुद भी ईमानदार रहते हैं और चाहते हैं कि सामने वाला भी ईमानदार रहे।

4/7मूलांक 8 वाले लोग बाहर से काफी सख्त नजर आते हैं। हालांकि ये अंदर से काफी सेंसेटिव होते हैं। अपनी फीलिंग्स को ये हर किसी के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं लेकिन जिसे अपना मानते हैं उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

5/7न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाते हैं। ये हर एक बात को पहले समझते हैं और इसके बाद ही कोई फैसला लेते हैं। इसी आदत के चलते इनकी लीडरशिप क्लालिटी में निखार आता है। लोग इनकी बात को भी आसानी से सुनते हैं।

6/7शनि प्रोग्रेस हमेशा धीमे ही देते हैं लेकिन जब देते हैं तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। शनि की स्पीड धीमी ही मानी जाती है। मूलांक 8 वालों को देर से ही सफलता मिलती है लेकिन जब मिलती है तो पूरे जिंदगी का हिसाब भी पूरा कर देती है।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
