
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होती है तो उनका मूलांक 6 होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है और ऐसे लोगों पर शुक्र की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र के चलते ही इन्हें पैसों की कमी नहीं होती है और हर एक सुख-सुविधा मिलती है। हालांकि इसके लिए मूलांक 6 वालों को कुछ इंतजार भी करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इनके लिए भाग्योदय कब होता है और इन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

2/7अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 वालों की किस्मत 25 साल के आसपास से ही चमकने लगती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो 33 से लेकर 42 साल की उम्र में ये करियर और बिजनेस के जरिए सब कुछ हासिल कर लेते हैं। इन्हें हर काम में सफलता मिलती है।

3/7मूलांक 6 पर शुक्र की कृपा हमेशा से ही बरसती है। इन लोगों को लग्जरी चीजों का खूब शौक होता है और मेहनत के दम पर ये सारी चीजें हासिल भी करते हैं। इन्हें अच्छे ब्रांडेंड कपड़े, लग्जरी हाउस और महंगी चीजें पसंद आती है। शुक्र के सपोर्ट से इन्हें पैसा कमाने के कई रास्ते मिलते हैं।

4/7मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ और लकी होता है। अंकशास्त्र के अनुसार इनके लिए किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख लकी होती है। मान्यता है कि इन तारीखों पर कोई जरूरी काम करने से सफलता जरूर हासिल होती है।

5/7जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है उन्हें शुक्रवार के दिन कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इस दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, चावल, दूध-दही वगैरह का दान करना चाहिए। शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करनी चाहिए। हाथ के शुक्र पर्वत पर इत्र लगाना चाहिए। मान्यता है कि उन उपायों से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

6/7मूलांक 6 वालों को हमेशा सफेद, हल्का नीला और गुलाबी रंग का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। इसी के साथ महिलाओं का सम्मान सच्चे मन से करना चाहिए। इस मूलांक के जातकों को हीरा धारण करने से खूब लाभ मिल सकते हैं।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
