
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोग दिल से बहुत ही लॉयल होते हैं लेकिन इनका मूड अक्सर बदलता रहता है। जब पार्टनर की बात आती है तो ये अपने हर एक मूड को साइड में रखते हैं। जानें आखिर ये लोग कौन हैं?

2/7मूलांक 2 वाले जातकों का मूड हर वक्त बदलता रहता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ये लोग कभी एकदम से खुश हो जाएंगे तो कभी एकदम ही चुपचाप से हो जाते हैं। रिश्ते के मामले में इनसे ज्यादा लॉयल कोई भी नहीं होता है। अपने पार्टनर की खुशी के लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

3/7न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 6 वालों का संबंध शुक्र से है। शुक्र की वजह से इस मूलांक के जातक बेहद ही रोमांटिक और केयरिंग होते हैं। हालांकि इनमें थोड़े नखरे होते हैं। कई बार मूड स्विंग्स भी बोते हैं। बावजूद इसके ये अपने पार्टनर की किसी भी बात को नहीं टालते हैं। ये अपने रिश्ते को दिल से निभाते हैं।

4/7मूलांक 7 वालों का संबंध केतु से होता है। इस मूलांक के जातक अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं और थोड़े से सीक्रेटिव भी होते हैं। ऐसा कई बार होता है जब इनके मूड को समझना मुश्किल हो सकता है लेकिन रिश्ते में ये पार्टनर की हर एक छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते हैं।

5/7मूलांक 8 वालों का संबंध शनि ग्रह से है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से इस मूलांक के जातकों का नेचर वैसे तो ऑलटाइम सीरियस ही रहता है। हालांकि ऐसे कई मौके आते हैं जब ये लोग बिना किसी खास वजह के ही चुप-चुप से हो जाते हैं। वैसे एक बार ये जिस पर भरोसा कर लेते हैं तो उसका साथ जिंदगी भर निभाते हैं।

6/7न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 9 वालों की नाक पर गुस्सा रहता है। इनका मूड भी बार-बार चेंज होता है। इनका संबंध मंगल ग्रह से होता है। पार्टनर के प्रति इनका प्यार देखते ही बनता है। भले ये लोग दुनिया भर की बात ना मानें लेकिन पार्टनर की बात को प्यार मानते हैं।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
